वित्तीय संकट से जूझ रही रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड ने अपने 75 फीसदी ऋण को पुनर्गठित कर लिया है।
कंपनी पर करीब 80 अरब रुपये (1.6 अरब डॉलर) का कर्ज है। कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा ने बताया कि मांग में आई गिरावट की वजह से कंपनी को भारी घाटा हुआ है। ऐसे में ऋण पुनर्गठन योजना से कंपनी को कर्ज चुकाने में कुछ सहूलियत होगी।
कंपनी को आगामी तिमाही में प्रदर्शन कुछ बेहतर रहेगा और कंपनी को अपने दूरसंचार कारोबार की हिस्सेदारी बेचने से जो रकम मिलेगी, उससे कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाने में यूनिटेक को मदद मिलेगी।