सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया (यूबीआई) ने नेशनल कोलेटरल मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एनसीएमएसएल) के साथ समझौता किया है।
समझौते के तहत बैंक अपनी नई स्कीम में कंपनी की सेवाएं लेगी। इससे पहले बैंक ने इसी तरह की सेवाओं के लिए नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉरपोरेशन के साथ समझौता किया था।