कंपनियां

उबर ने 4.5 अरब किलोमीटर की यात्रा की

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 27, 2022 | 12:02 AM IST

वर्ष 2022 में उबर इंडिया की यात्राओं ने 4.5 अरब किलोमीटर की दूरी तय की। यह दूरी पृथ्वी से नेप्च्यून के बराबर है, जो हमारे सौरमंडल का प्लूटो को हटाने के बाद आखिरी सबसे छोटा ग्रह है। यह वह वर्ष है जब भारतीयों ने फिर से यात्रा शुरू की क्योंकि कोविड-19 प्रतिबंध धीरे-धीरे हटा दिए गए थे। यात्राओं की संख्या के मामले में कंपनी का सबसे लोकप्रिय उत्पाद उबर गो था और इसके बाद उबर ऑटो दूसरे स्थान पर रहा। जिन शहरों के लोगों ने सबसे अधिक यात्राएं उनमें क्रमशः दिल्ली-एनसीआर, बेंगलूरु, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता है। दिल्ली-एनसीआर में दफ्तर जाने वक्त वाले यात्राओं की संख्या सबसे अधिक थी। सबसे तेज औसत गति के मामले में चंडीगढ़ शीर्ष पांच शहरों में शामिल है। हैदराबाद धीमी औसत गति के लिए शीर्ष पांच शहरों में शामिल था।

First Published : December 26, 2022 | 9:39 PM IST