टीवीएस मोटर की बिक्री घटी पर निर्यात बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 4:34 PM IST

चेन्नई की मोटर कंपनी टीवीएस ने गत दिसंबर माह में 21.9 फीसदी गिरावट के साथ 40,057 मोटरसाइकिल की बिक्री की, जबकि इससे पिछले साल दिसंबर की बिक्री 51,293 इकाई थी।
कंपनी ने दिसंबर 2008 में कुल 89,285 दुपहिया वाहन बेचे, जो पिछले साल की समान अवधि में 97,576 से 8. 5 फीसदी कम है।
बीते माह कंपनी ने 16,930 वाहनों का निर्यात करके 17.6 फीसदी की वृध्दि दर्ज की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 14,402 इकाई वाहनों का निर्यात किया था।

First Published : January 2, 2009 | 3:00 PM IST