ट्राइडेट, नरीमन प्वाइंट, मुंबई 21 दिसंबर को आगंतुकों के लिए खोल दिया जाएगा। कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि आतंकी घटना के तीन सप्ताह बाद होटल को खोला जाएगा।
होटल को फिर से खोलने के लिए प्रबंधन और कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गत सप्ताह हुए आतंकी हमले में इस होटल को भी निशाना बनाया गया था। जब होटल फिर खोला जाएगा, तो सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतजाम किया जाएगा।