4 दवाओं के लिए ट्रांसजेन ने हासिल किया लाइसेंस

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 4:35 PM IST

हैदराबाद की दवा निर्माता कंपनी ट्रांसजेन बायोटेक ने अपनी 4 दवाओं के लिए ड्रग नियंत्रण विभाग से निर्माण लाइसेंस हासिल कर लिया है। इन दवाओं का इस्तेमाल रक्त कॉलेस्टेरॉल को कम करने के लिए किया जाएगा। ये दवाएं हैं – ऑर्लिस्टैट, लोवास्टैटिन, सिम्वास्टैटिन और प्रावस्टैटिन।
ट्रांसजेन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘चारों दवाओं का इस्तेमाल रक्त कॉलेस्टेरॉल को नियंत्रित करने में किया जाता है, लेकिन ऑर्लिस्टैट का इस्तेमाल मुख्यत: मोटापे को दूर करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा इस दवा का इस्तेमाल टाइप-2 मधुमेह के इलाज में सहायक दवा के रूप में भी किया जाता है।’ कंपनी इन दवाओं को जल्द से जल्द बाजार में उतारने की कोशिश कर रही है।

First Published : January 2, 2009 | 3:28 PM IST