सत्यम के तीन और निदेशकों ने दिया इस्तीफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 3:29 PM IST

सत्यम कंप्यूटर के तीन और निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है और आने वाले दिनों में कुछ और इस्तीफे की संभावना है। 
इन निदेशकों में एम. राममोहन राव भी शामिल हैं, जिन्होंने कंपनी की 16 दिसंबर की विवादास्पद बैठक की अध्यक्षता की थी।
सूत्रों ने बताया कि राव ने अपना इस्तीफा आज भेजा पर सत्यम के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।
कंपनी ने इससे पहले आज ही घोषणा की थी कि उसके गैर-कार्यकारी निदेशक कृष्ण जी. पलेपू तथा गैर-कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक विनोद के. धाम ने इस्तीफा दे दिया है।
दोनों ने कहा है कि उनके इस्तीफे कल से ही प्रभावी माने जाएं। बोर्ड में सबसे लंबे समय तक निदेशक रहे मंगलम श्रीनिवासन ने 25 दिसंबर को त्यागपत्र दे दिया था।

First Published : December 29, 2008 | 6:25 PM IST