मुंबई पर आतंकी हमला : पसर गया सन्नाटा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 5:45 AM IST

मायानगरी में आतंकी हमलों का पहला असर रिटेलरों पर दिखा, जो समूचे दिन ग्राहकों की बाट ही जोहते रहे।
आम तौर पर जो दुकानें ग्राहकों से खचाखच भरी रहती थीं, आज उनमें सन्नाटा ही पसरा रहा। जिन इलाकों में धमाके हुए, उनके आसपास तो दुकानों के शटर गिरे ही रहे।
कोलाबा, नरीमन प्वायंट, परेल, विले पार्ले जैसे इलाकों में दुकानों पर काम करने वाले ही नदारद दिखे। जो पहुंचे, उन्हें ग्राहक मयस्सर नहीं हुए। फ्यूचर समूह के बिग बाजार ने मुंबई सेंट्रल और परेल में अपने स्टोर बंद रखे।
द मोबाइल स्टोर के राजीव अग्रवाल ने कहा, ‘ग्राहकों का अता पता ही नहीं है और कारोबार ठप पड़ा है। टीवी पर धमाकों की ऐसी तस्वीर दिखाई गई है कि लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं।’

First Published : November 27, 2008 | 5:16 PM IST