टीसीएस को मिला सुपरपार्टनर्स से काम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 8:42 AM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(टीसीएस) ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी रिटायरमेंट फंड एडमिनिस्ट्रेटर सुपरपार्टनर्स ने अपने नये मुख्य एडमिनिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म के लिए टीसीएस को ही मुख्य सेवा प्रदाता के तौर पर चुना है।
कंपनी अगले डेढ़ साल में इस अनुबंध को पूरा कर लेगी। इस अनुबंध के तहत टीसीएस को सुपरपार्टनर्स के लिए कन्फीग्रेशन वर्क, बिजनेस एप्लीकेशंस और उनका क्रियान्वयन जैसे कार्यों का प्रबंधन करना है।

First Published : December 11, 2008 | 3:06 PM IST