देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने सिटीग्रुप समूह की कंपनी सिटीग्रुप ग्लोबल सर्विसेज (सीजीएसएल) के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
टीसीएस ने इस कंपनी को 51.2 करोड़ डॉलर में खरीदा था। सीजीएसएल सिटीग्रुप की बीपीओ इकाई है। फिलहाल सीजीएसएल में 12,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।