नवंबर में टाटा स्टील का रिकार्ड उत्पादन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:43 AM IST

देश की सबसे बडी़ निजी इस्पात उत्पादक कंपनी टाटा स्टील ने नवंबर 2008 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया है, जिसमें विस्फोट भट्टियों और इस्पात विघटन क्षेत्र में रिकार्ड उत्पादन हुआ है।
कंपनी के विस्फोट भट्टियों और इस्पात विघटन के अंतर्गत नवंबर 2008 के दौरान 5,78,400 टन गर्म धातु और 5,13,789 टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी समान अवधि में गर्म धातु का उत्पादन 5,54,892 टन और कच्चे इस्पात का उत्पादन 4,89,312 टन हुआ था।
कंपनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सिंटर परियोजनाओं से रिकार्ड 5,77,076 टन धातु का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले महीने में 5,68,395 टन धातु का उत्पादन हुआ था। जी ऐंड एच विस्फोट भट्टियों से भी रिकार्ड 1,92,100 टन (1,90,942 टन) गर्म धातु का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले महीने में 2,33,000 टन का उत्पादन हुआ था।

First Published : December 6, 2008 | 3:11 PM IST