व्यावसायिक वाहनों(सीवी) की बिक्री में तेज गिरावट ने टाटा मोटर्स को एक बार फिर से अपने पुणे संयंत्र को इस महीने 6 दिन तक बंद रखने को बाध्य कर दिया है।
सीवी संयंत्र 5 दिसंबर से 7 दिसंबर और फिर 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक बंद रहेगा।
टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में पिछले 10 साल में यह पहली बार हो रहा है जब संयंत्र इस साल के दौरान कुल 12 दिन तक बंद रहेगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘ऋण के अभाव के कारण वाणिज्यिक वाहनों की मांग में भारी गिरावट आई है। इससे कंपनी के प्रबंधन को 6 और दिनों के लिए कामकाज बंद रखने को बाध्य होना पड़ रहा है।’इससे पहले 21 से 26 नवंबर के बीच कंपनी के संयंत्र को 6 दिनों तक बंद रखा गया था।