डायरेक्ट-टु-होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता कंपनी सन डायरेक्ट लिमिटेड ने देश भर में अपनी डीटीएच सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।
सन डायरेक्ट ने 2007 में अपने लॉन्च के बाद लगभग 19 लाख सब्सक्राइबर बनाए हैं। कंपनी को चालू वित्त वर्ष के अंत तक इस कारोबार की अग्रणी कंपनियों में शामिल होने की उम्मीद है।
सन अपनी डीटीएच सेवाओं के तहत 200 चैनल और ग्राहकों की मांग पर 23 रेडियो चैनल और वीडियो चैनल दिखाएगा। सन के पैकेज में देश के सभी पसंदीदा चैनल मौजूद हैं। सन डायरेक्ट मारन परिवार और मलेशिया के एस्ट्रो समूह का संयुक्त उपक्रम है।
जिसमें मारन परिवार की 80 फीसदी और एस्ट्रो समूह की 20 फीसदी हिस्सेदारी है। बेहतर ट्रांसमिशन के लिए एमपीईजी4 तकनीक अपनाने वाली यह पहली डीटीएच कंपनी है।
उसे इस बाजार की अगुआ कंपनियों डिश टीवी और टाटा स्काई से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।