Skip to content
  रविवार 5 फ़रवरी 2023
Trending
February 5, 2023कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है सरकारFebruary 5, 2023Godrej Properties ने 2022-23 में 27,500 करोड़ रुपये की बिक्री संभावना वाले 15 प्लॉट खरीदेFebruary 5, 2023वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भविष्य की मांग प्रभावित होगी: JLRFebruary 5, 2023Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ाFebruary 5, 2023प्रधानमंत्री मोदी आज ‘जयपुर महाखेल’ के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगेFebruary 5, 2023बजट में अगले 25 वर्षों के लिए देश के विकास का खाका पेश किया गया है: मांडवियाFebruary 5, 202318 होल का गोल्फ कोर्स, कई खेल परिसर हैं द्वारका में DDA की आगामी परियोजनाओं में शामिलFebruary 5, 2023Davis Cup: डेनमार्क से 1-3 से हारकर भारत विश्व ग्रप दो में खिसकाFebruary 5, 2023स्टार्टअप इकोसिस्टम का केंद्र बना भारत : अनुराग ठाकुरFebruary 5, 2023UAE करेगा Asia Cup की मेजबानी, मार्च में स्थल पर फैसला होगा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  धनकुबेरों की सूची में स्टार्टअप
कंपनियां

धनकुबेरों की सूची में स्टार्टअप

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | नई दिल्ली—October 18, 2021 10:40 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

क्या आपने कभी आईटी सेवा कंपनी ब्राउजरस्टैक के प्रवर्तकों नकुल अग्रवाल एवं ऋतेश अरोड़ा और सैन जोस स्थित क्लाउड डिलिवर्ड सिक्योरिटी एज अ सर्विस कंपनी जेडस्केलर के संस्थापक जय चौधरी का नाम नहीं सुना? अगर नहीं तो आपको जल्द ही उनका नाम सुनने को मिल सकता है क्योंकि वे उन स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के संस्थापकों में शामिल हैं, जिन्हें 2020-21 की आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह मिली है। जेडस्केलर के ग्राहकों में टॉप 500 फॉच्र्यून कंपनियां भी शामिल हैं।
कई स्टार्टअप ने पहली बार इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है। उनके नाम सूची में शामिल 200 धनी उद्यमियों को धकेलकर अपनी जगह बना रहे हैं। इस सूची में पहले से शामिल स्टार्टअप की रैकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। अन्य प्रवर्तकों ने विदेश में स्टार्टअप बनाई और यूनिकॉर्न बनकर प्रसिद्धि हासिल की। इस महामारी ने शिक्षा तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज बैजूज की तकदीर बदल दी है। कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 18 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे बैजूज के  मालिक- रवींद्रन परिवार की रैकिंग वर्ष 2021 में सुधरकर 67 हो गई है, जो वर्ष 2017 में 504 थी। कंपनी 20 से अधिक चरणों में 3.2 अरब डॉलर जुटा चुकी है। यह चीन की शिक्षा तकनीक कंपनियों पर शिकंजा कसे जाने के कारण पैदा मौके भुना रही है। कंपनी का आईपीओ अगले 12 से 18 महीने में आना तय माना जा रहा है। इस सूची में पहली बार जगह बनाने वालों में सबसे अहम नाम ब्राउजरस्टैक के प्रवर्तकों के हैं। अग्रवाल और अरोड़ा में से दोनों की संपत्ति 12,400 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी सूची में 142वें पायदान पर रही यानी यह बहुत से जाने-माने और बेहतर स्थापित भारतीय स्टार्टअप प्रवर्तकों से काफी आगे है। इसने जून में 20 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिससे यह 4 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर पहुंच गई।
इस सूची में पहली बार शामिल अन्य लोगों में से एक इनमोबी के नवीन तिवारी हैं।  यह वर्ष 2011 में सॉफ्टबैंक के 20 करोड़ डॉलर के निवेश के बाद देश की पहली यूनिकॉर्न बनी थी। अब यह अमेरिकी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने जा रही है।
अश्विन धमेरा ने भी पहली बार सूची में जगह बनाई है। वह शिक्षा तकनीक कंपनी ऐरुडाइट्स के प्रवर्तक हैं, जिसने हाल में 65 करोड़ डॉलर से अधिक धनराशि जुटाई है। इससे कंपनी का मूल्यांकन 3.2 अरब डॉलर हो गया।  
सबसे ज्यादा चौंकाने वाले ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में भारत में बहुत कम लोग जानते हैं। देश में बहुत कम लोगों ने जय चौधरी का नाम सुना है। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था, जहां बिजली भी नहीं थी। अब वह जीस्केलर के संस्थापक हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने वर्ष 2008 में अमेरिका में की थी।
यह कंपनी 2015 में यूनिकॉर्न बनी और 2018 में सूचीबद्ध हुई। इससे चौधरी की संपत्ति पिछले एक साल में दोगुनी यानी 1,21,600 करोड़ रुपये हो गई। इससे वह भारत के शीर्ष 10 धनी लोगों में शामिल हो गए हैं। अब वह बजाज, दिलीप सांघवी, दमानी से आगे हैं और कुमार मंगलम बिड़ला परिवार की संपत्ति से थोड़े ही पीछे हैं। अमेरिका में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर कंपनी कॉनफ्लूएंट ने नेहा नारखेड़े को इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने में मदद दी है। उनकी संपत्ति 12,200 करोड़ रुपये है और वह सूची में 46वें पायदान पर हैं। निस्संदेह ऐसे अन्य कई प्रवर्तक हैं, जिन्होंने अपनी कंपनी को सूचीबद्ध कराने का फैसला किया है। नायिका की संस्थापक फाल्गुनी नायर 8,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 201वें स्थान पर रहीं। भारतीय बाजार में उबर से मुकाबला करने वाले ओला के संस्थापक भविश अग्रवाल के लिए महामारी मुश्किल दौर रहा है। महामारी के दौरान यात्रा पर प्रतिबंध रहे, जिसका मूल्यांकन पर असर पड़ा है।
इसके नतीजतन वह 7,500 रुपये की संपत्ति के साथ 232 वें पायदान पर रहे। ओयो के संस्थापक ऋतेश अग्रवाल को भी महामारी और होटल बंद रहने का नुकसान दंश झेलना पड़ा। वह 6,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 260वें स्थान पर रहे। ओला और ओयो दोनों ही सूचीबद्ध होना चाहती हैं।

आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिचजेडस्केलरधनकुबेरब्राउजरस्टैकयूनिकॉर्नस्टार्टअप
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
रियल एस्टेट

Godrej Properties ने 2022-23 में 27,500 करोड़ रुपये की बिक्री संभावना वाले 15 प्लॉट खरीदे

February 5, 2023 1:47 PM IST0
कंपनियां

अडाणी के एफपीओ वापस लेने से देश के वृहत आर्थिक बुनियाद पर असर नहीं- सीतारमण

February 4, 2023 4:43 PM IST0
आज का अखबार

अन्वेषण लाइसेंस प्रक्रिया की सुगमता से बढ़ेगा राजस्व

February 3, 2023 11:47 PM IST0
आज का अखबार

Budget 2023 : एनर्जी सेक्टर को बजट राशि के स्पष्ट ब्योरे का इंतजार

February 3, 2023 11:42 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

चीन का एक और निगरानी गुब्बारा लातिन अमेरिका के ऊपर से गुजर रहा : पेंटागन

February 4, 2023 10:10 AM IST0
अन्य

आज नहीं चलेंगी 300 से अधिक ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने शताब्दी समेत कई गाड़ियों को किया रद्द

February 4, 2023 9:50 AM IST0
आपका पैसा

रिवाइज्ड न्यू टैक्स रिजीम को ‘शानदार’ रिस्पांस मिलने की उम्मीद: CBDT प्रमुख

February 3, 2023 4:02 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis : पाकिस्तान की हालत गंभीर, सिर्फ तीन हफ्ते के इम्पोर्ट का बचा पैसा

February 3, 2023 3:52 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

हांगकांग और चीन के बीच यात्रा के लिए अब नहीं किया जाएगा COVID-19 टेस्ट

February 3, 2023 1:07 PM IST0
अन्य समाचार

Hindenburg effect: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी है गिरावट,अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटा

February 3, 2023 12:23 PM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है सरकार

February 5, 2023 2:20 PM IST

Godrej Properties ने 2022-23 में 27,500 करोड़ रुपये की बिक्री संभावना वाले 15 प्लॉट खरीदे

February 5, 2023 1:47 PM IST

वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भविष्य की मांग प्रभावित होगी: JLR

February 5, 2023 12:25 PM IST

Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

February 5, 2023 11:55 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी आज ‘जयपुर महाखेल’ के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे

February 5, 2023 11:48 AM IST

Latest News


  • कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है सरकार
    by भाषा
    February 5, 2023
  • Godrej Properties ने 2022-23 में 27,500 करोड़ रुपये की बिक्री संभावना वाले 15 प्लॉट खरीदे
    by भाषा
    February 5, 2023
  • वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भविष्य की मांग प्रभावित होगी: JLR
    by भाषा
    February 5, 2023
  • Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
    by भाषा
    February 5, 2023
  • प्रधानमंत्री मोदी आज ‘जयपुर महाखेल’ के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे
    by भाषा
    February 5, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60841.88 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60842
9101.52%
निफ्टी60842
9100%
सीएनएक्स 50014962
1230.83%
रुपया-डॉलर81.91
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.379.208.31
Adani Ports498.857.98
AAVAS Financiers1996.757.33
Titan Company2463.206.87
Bank of Baroda163.656.20
Rajesh Exports946.906.15
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.380.058.80
Adani Ports498.857.87
AAVAS Financiers1998.657.37
Titan Company2463.106.72
Bank of Baroda163.606.20
Ambuja Cements373.605.97
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us