तेजी से बढ़ रहे भारतीय फैशन बाजार में हाल में ही कई विदेशी कंपनियों ने कदम रखे हैं। इस सूची में दुबई के लैंडमार्क समूह का नाम भी जुड़ गया है।
लैडमार्क की प्रीमियम श्रेणी की ब्रांड स्प्लैश ने भी हैदराबाद में अपना पहला शोरूम खोलने के साथ भारतीय फैशन बाजार में दस्तक दे दी है। इस शोरूम में कंपनी के लगभग सभी पसंदीदा ब्रांडों के कपड़े बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
स्प्लैश के मुख्य कार्यकारी रजा बेग ने बताया, ‘भारतीय बाजार दुनिया के तेजी से उभरते हुए बाजारों में से एक है। इसीलिए पश्चिमी एशिया से बाहर स्टोर खोलने के लिए भारत ही हमारी पहली पसंद था।’स्प्लैश के दुनिया के 7 देशों में 78 स्टोर और 66 ब्रांडेड बुटीक हैं। कंपनी की योजना आने वाली तिमाही में बेंगलुरु में भी एक स्टोर खोलने की है।