संकट के बादलों में कहीं किरण तो कहीं गहराई धुंध

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 12:17 AM IST

लगभग एक महीने पहले ही कॉर्पोरेट जगत के सबसे बड़े धोखाधड़ी के मामले ‘सत्यम’ के खुलासे के बाद लगातार नियामकों के सवालों का जवाब देने के लिए अलावा कंपनी प्रबंधन के सामने बेहतर प्रदर्शन करने की भी चुनौती है।
मौजूदा संकट में कंपनी की ओर से अपनी स्थिति को तेजी से बेहतर बनाने के संकेत मिल रहे हैं। सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड को हेल्थकेयर सॉलयुशंस मुहैया कराने वाली प्रमुख कंपनी से तय बोली वाली परियोजनाएं हासिल हुई हैं।
इसके अलावा कंपनी से अमेरिका की परिवहन और उससे जुड़ी हुई सेवाओं की एक प्रमुख कंपनी ने एक उन्नयन परियोजना पर काम शुरू करने को कहा है। कंपनी से जुड़े लोगों (कर्मचारियों) को एक आंतरिक पत्र में जानकारी देते हुए बताया गया है, ‘पिछले तीन सप्ताहों से हम बिजनेस इंटेलिजेंस (बीआई) सेवाओं के क्षेत्र में अहम विकास देख रहे हैं। इस क्षेत्र में कंपनी को अपने मौजूदा ग्राहकों से अधिक कारोबार मिल रहा है। ये जीत हमारे ग्राहकों की हममें विश्वास का प्रमाणपत्र है।’
न्यूजटुडे के नाम वाले इस पत्र में यह जानकारी 5 फरवरी को जारी गई। इसमें कहा गया कि ब्रिटेन की वैश्विक वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली प्रमुख कंपनी ने कहा है कि वह सत्यम के साथ कारोबार को बरकरार रखेगी। यह कंपनी रिटेल और व्यावसायिक बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, संपत्ति एवं निवेश प्रबंधन सेवाओं के कारोबार से जुड़ी है।
इसमें कहा गया है, ‘इसके पीछे एक अहम वजह सभी ग्राहकों और कंपनी से जुड़े दूसरे लोगों का सकारात्मक रवैया, प्रतिबध्दता और उनकी दृढ़ता है। उन्होंने हमारे दृढ़-वचन की सराहना की है, जिसे हम हमेशा अपने कारोबार में बनाए रखेंगे।’

First Published : February 6, 2009 | 11:05 PM IST