Skip to content
  मंगलवार 31 जनवरी 2023
Trending
January 31, 2023बजट सत्र में सवालों के घेरे में रहेगी सरकारJanuary 30, 2023उपकर और पेट्रोल-डीजल करों में कटौती करें वित्त मंत्रीः चिदंबरमJanuary 30, 2023राज्यों में NPS का आकर्षण फीकाJanuary 30, 2023LIC 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं लगाएगीJanuary 30, 2023Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपतJanuary 30, 2023भारत, चीन के दम पर बढ़ेगी दुनियाJanuary 30, 2023यात्रा से परेJanuary 30, 2023आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट मेंJanuary 30, 2023पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसाJanuary 30, 2023Maharashtra: चीनी उत्पादन कम होने से प्रभावित होगा निर्यात कोटा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  सॉफ्टबैंक को भारतीय स्टार्टअप से मोटे रिटर्न की आस
कंपनियां

सॉफ्टबैंक को भारतीय स्टार्टअप से मोटे रिटर्न की आस

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | नई दिल्ली—August 19, 2021 12:42 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

सॉफ्टबैंक के चीनी कंपनियों में किए गए भारी निवेशों से अब शायद उसे उतना रिटर्न नहीं मिल पा रहा है लेकिन भारतीय कंपनियों में किए गए निवेश उसके लिए काफी फायदेमंद साबित होने जा रहे हैं। दरअसल सॉफ्टबैंक के निवेश वाले सात भारतीय स्टार्टअप अगले 1-2 साल में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में हैं। 
अनुमानों के मुताबिक, सॉफ्टबैंक ने इन सात स्टार्टअप में कुल मिलाकर 4.7 अरब डॉलर से भी ज्यादा निवेश किया है। आईपीओ प्रक्रिया से जुड़े मर्चेंट बैंकरों की मानें तो इन सातों स्टार्टअप का कुल मूल्यांकन 48.5 अरब डॉलर से लेकर 56.5 अरब डॉलर तक रहने का अनुमान है। सॉफ्टबैंक से निवेश हासिल करने वाले इन भारतीय स्टार्टअप में पेटीएम, इनमोबि, ओयो, डेल्हीवरी, ओला, स्विगी और पॉलिसी बाजार शामिल हैं। इस सूची में फ्लिपकार्ट का नाम शामिल नहीं है जो बाजार में उतरने की तैयारी में है। सॉफ्टबैंक 60 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ एक बार फिर से इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का एक निवेशक बन गया है। फ्लिपकार्ट ने 3.6 अरब डॉलर का फंड जुटाया था जिसके बाद उसका मूल्यांकन करीब 38 अरब डॉलर हो चुका है। तमाम फंडों के जरिये सॉफ्टबैंक का भारत में किया गया कुल निवेश 17 अरब डॉलर है जिसमें से 11 अरब डॉलर तो पिछले चार साल में ही आए हैं। पहली बार 2013 में सॉफ्टबैंक ने 25 करोड़ डॉलर का निवेश एडटेक फर्म इनमोबि किया था। इस निवेश के बाद ही इनमोबि भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनी के तौर पर उभर पाई। 
इनमोबि के सामने कई तरह की चुनौतियां आने के बाद सॉफ्टबैंक को कुछ साल पहले इसके मूल्यांकन में कटौती के लिए मजबूर होना पड़ा था। लेकिन यह फर्म अब फिर से मुस्तैद हो चुकी है और अमेरिका में सूचीबद्ध होने जा रही है। इसका मूल्यांकन करीब 5-6 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। आईपीओ से पहले के प्लेसमेंट की भी संभावना जताई जा रही है। अपनी नवीनतम वित्तीय रिपोर्ट में सॉफ्टबैंक ने कहा है कि इनमोबि के शेयरों की बिक्री से उसे निवेश पर करीब 3,900 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। 

सॉफ्टबैंक ने पेटीएम में करीब 1.6 अरब डॉलर का निवेश किया हुआ है। इस साल आने वाले आईपीओ के जरिये पेटीएम को 16,600 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। पिछले फंड उगाही दौर के समय पेटीएम का मूल्यांकन करीब 15.3 अरब डॉलर था लेकिन मर्चेंट बैंकरों के मुताबिक आईपीओ लाने पर यह 15-20 अरब डॉलर के बीच पहुंच सकता है। ऐसी चर्चा है कि सॉफ्टबैंक अपने हिस्से के कुछ फीसदी शेयरों की बिक्री कर सकता है। 
सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्याधिकारी मासायोशी सोन की नजर में किफायती होटल शृंखला ओयो की काफी अहमियत थी। उन्होंने 1.2 अरब डॉलर का निवेश कर ओयो में 46 फीसदी हिस्सेदारी ली हुई है और आक्रामक वृद्धि से जुड़ी गंभीर चुनौतियों का भी सामना किया है। खासकर महामारी से जुड़ी चुनौतियों ने ओयो के मुनाफा एवं मूल्यांकन दोनों पर असर डाला है। सूत्रों के मुताबिक सॉफ्टबैंक ने ओयो का मूल्यांकन 9 अरब डॉलर से घटाकर 4-5 अरब डॉलर कर दिया है।

हालांकि ओयो ने बदले हुए हालात से निपटने के लिए अपने कारोबारी मॉडल में कई बदलाव किए हैं। उसने अपने प्रबंधन वाले होटलों में पूंजी व्यय करने से खुद को अलग कर लिया है। ओयो आगे और फंड जुटाने की योजना बना रही है जिसके बाद उसका मूल्यांकन पुराने स्तर पर पहुंच जाएगा। ओयो भी अगले साल 1.2-1.5 अरब डॉलर का अपना आईपीओ लाने की सोच रही है।
फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी में सॉफ्टबैंक का निवेश थोड़ी देर से हुआ। उसने पिछले साल ही इस कंपनी में 45 करोड़ डॉलर लगाए थे। स्विगी ने पिछले साल 1.25 अरब डॉलर का फंड जुटाया था जिसके बाद उसका मूल्यांकन 5.5 अरब डॉलर हो गया। सॉफ्टबैंक के मुखिया सोन को उम्मीद है कि स्विगी के सूचीबद्ध होने पर उन्हें बढिय़ा रिटर्न मिलेगा। अब तक आईपीओ की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन मर्चेंट बैंकरों को लगता है कि स्विगी 24 महीनों की योजना बनाकर चल रही है। 

सॉफ्टबैंक के लिए कैब एग्रीगेटर ओला में किया गया निवेश भी फायदेमंद हो सकता है। मार्च 2021 में वानगॉर्ड समूह ने उसके मूल्यांकन को घटाकर करीब 3 अरब डॉलर कर दिया था जिसके लिए लॉकडाउन के असर को जिम्मेदार माना गया।  लेकिन एक महीना पहले ही ओला ने टेमासेक एवं प्लमवुड इन्वेंस्टमेंट्स से 50 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया जिससे उसे आईपीओ लाने के पहले मूल्यांकन सुधारने में मदद मिलेगी।  
डेल्हीवरी में भी सॉफ्टबैंक ने 40 करोड़ डॉलर का निवेश किया हुआ है। इस साल की अंतिम तिमाही में बाजार नियामक के पास अर्जी लगाने की संभावना है और अगले साल की शुरुआत में वह आईपीओ ला सकती है। 

विश्लेषकों का कहना है कि सॉफ्टबैंक का चीन में नया निवेश करने से परहेज करना भारतीय स्टार्टअप के लिए अच्छी खबर हो सकती है। इसकी वजह यह है कि भारतीय स्टार्टअप में मूल्यांकन वृद्धि काफी तेज होती है और अब उनका आकार भी बड़ा हो चुका है।

PaytmSoftbankStartupइनमोबिओयोओलाडेल्हीवरीपेटीएमस्विगी
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

LIC 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं लगाएगी

January 30, 2023 11:41 PM IST0
आज का अखबार

Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत

January 30, 2023 11:10 PM IST0
कंपनियां

Tech Mahindra Q3 Results: IT कंपनी का मुनाफा 5 फीसदी घटा, लेकिन आय 20 फीसदी बढ़ी

January 30, 2023 7:42 PM IST0
कंपनियां

Adani Group से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: PNB

January 30, 2023 7:27 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी

January 28, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan: IMF ने पाकिस्तान के बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पाया

January 28, 2023 4:53 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Adani Ports
  • Gold Rate Today
  • Share Market Update
  • Mahatma Gandhi Death Anniversary
  • Budget 2023 Updates
  • Adani Group
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


बजट सत्र में सवालों के घेरे में रहेगी सरकार

January 31, 2023 12:00 AM IST

उपकर और पेट्रोल-डीजल करों में कटौती करें वित्त मंत्रीः चिदंबरम

January 30, 2023 11:51 PM IST

राज्यों में NPS का आकर्षण फीका

January 30, 2023 11:48 PM IST

LIC 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं लगाएगी

January 30, 2023 11:41 PM IST

Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत

January 30, 2023 11:10 PM IST

Latest News


  • बजट सत्र में सवालों के घेरे में रहेगी सरकार
    by आदिति फडणीस
    January 31, 2023
  • उपकर और पेट्रोल-डीजल करों में कटौती करें वित्त मंत्रीः चिदंबरम
    by इंदिवजल धस्माना
    January 30, 2023
  • राज्यों में NPS का आकर्षण फीका
    by शिवा राजोरा
    January 30, 2023
  • LIC 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं लगाएगी
    by सुब्रत पांडा
    January 30, 2023
  • Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत
    by बीएस संवाददाता
    January 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59500.41 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59500
1700.29%
निफ्टी59500
1700%
सीएनएक्स 50014854
-210.14%
रुपया-डॉलर81.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.2511.53
Intellect Design432.057.84
Indus Towers146.857.15
Mahindra CIE385.606.95
FSN E-Commerce133.756.15
Easy Trip Plann.52.056.01
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.6011.92
Intellect Design431.507.53
Indus Towers146.957.26
Mahindra CIE385.006.75
FSN E-Commerce133.856.31
Vodafone Idea6.806.25
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayAdani PortsGold Rate TodayShare Market UpdateMahatma Gandhi Death AnniversaryBudget 2023 UpdatesAdani GroupRupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us