गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने विजयपुर-दादरी उच्च दाब वाली पाइपलाइन परियोजना के सेक्शन-बी के लिए कलपतरू पावर ट्रांसमिशन (केपीटीएल)-जंगास कसोर्टियम को 240 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।
केपीटीएल ने गेल परियोजना के लिए जेएससी-जंगास के साथ अपनी बोली भेज दी है। इस सेक्शन में 48 इंच के व्यास वाली पाइपलाइन का 165.5 किलोमीटर हिस्सा शामिल है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए आरंभिक गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।