रोजबीज ने दी गुजरात में दस्तक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 8:47 AM IST

होम डेकोरेशन और लाइफस्टाइल उत्पाद बनाने वाली कंपनी रोजबीज इंटीरियर्स इंडिया लिमिटेड ने अहमदाबाद में तीन स्टोर खोलकर गुजरात में भी अपने कारोबार की शुरुआत कर दी है।
कंपनी की योजना एक साल के अंदर प्रदेश में 20 स्टोर खोलने की है। अपनी श्रेणी में रोजबीज एक प्रमुख कंपनी के तौर पर स्थापित हो चुकी है।
कंपनी अखिल भारतीय स्तर पर अपने कारोबार में इजाफा करने की योजना पर भी काम कर रही है।
जिसके तहत मार्च 2009 तक रोजबीज अपने स्टोरों की संख्या बढ़ाकर 150 तक करना चाहती है।
रोजबीज ने पिछले महीने पंजाब में स्टोर खोलकर अपने रिटेल परिचालन की शुरुआत की थी। 

First Published : December 12, 2008 | 1:59 PM IST