कंपनियों के रजिस्ट्रार (आरओसी) ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में एक हस्तक्षेप याचिका दायर की है।
याचिका में कंपनी लॉ बोर्ड द्वारा सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्णकालिक निदेशकों, अध्यक्ष, मुख्य वित्तीय अधिकारी और कंपनी सचिव को कंपनी की संपत्ति बिक्री करने या गिरवी रखने पर रोक लगाने के आदेश पर आपत्ति जताई गई है।
आरओसी सूत्रों के मुताबिक, यह याचिका एहतियाती तौर पर दायर की गई है।
कंपनी लॉ बोर्ड के आदेश के दायरे में आने वाले निदेशकों में सत्यम के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष रामलिंग राजू, पूर्व पूर्णकालिक निदेशकों बी रामाराजू और आर आर मैनमपति, पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी श्रीनिवास वाडलामणि और कंपनी सचिव जी जे जयरामन शामिल हैं।