खुदरा कारोबार में उतरेगी रिम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:01 PM IST

ब्लैकबेरी डिवाइस बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) खुदरा वितरण करने की योजना बना रही है।


इस बाबत कंपनी ने रेडिंग्टन इंडिया जैसी सहयोगी के साथ हाथ मिलाया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर स्मार्टफोन की खुदरा बिक्री सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

वितरण समझौते के तहत मौजूदा ब्लैकबेरी स्मार्ट फोन और सेवाएं मुंबई, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे और अहमदाबाद के खुदरा केंद्रों और ट्रेड आउटलेट पर उपलब्ध होंगी।

रिम के उपाध्यक्ष (भारत) फ्रेनी बावा ने कहा, ‘हमलोगों ने यह बात महसूस की है कि भारतीय किसी भी उत्पाद को अपनी नजर से देखकर, परख कर और महसूस कर ही खरीदते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने अपने उत्पादों को रिटेल आउटलेट पर रखने की योजना बनाई है।’

रिम उम्मीद करती है कि रिटेल वितरण के जरिये ब्लैकबेरी स्मार्ट फोन ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएगा। कंपनी मार्च 2009 तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी लॉन्च करने जा रही है।

कंपनी कैरियर कस्टमाइज्ड, ऑन डिवाइस आवेदन केंद्र को बाजार से मिले आवेदन के लिए सहायता प्रदान करने के लिए कैरियर सहयोगी के साथ काम कर रही है।

तीसरी पार्टी आवेदन डेवलपरों ने दिसंबर 2008 में ही आवेदन और अभिरुचि पत्र देना शुरू कर दिया था। स्टोर फ्रंट डेवलपरों को आवेदन के लिए अपनी कीमत निर्धारण करने की अनुमति देगा और इन आवेदनों से डेवलपर कुल आय का 80 फीसदी अपने पास रख सकते हैं।

बावा कहते हैं, ‘रिम आनेवाले ब्लैकबेरी स्मार्ट फोन के आवेदन के लिए कैरियर सहयोगी के साथ मिलकर काम कर रही है।’ क्या ब्लैकबेरी को एप्पल से मुख्य तौर पर स्पद्र्धा है, के जबाव को टालते हुए वे कहते हैं, ‘ ब्लैकबेरी विभिन्न आवेदन डेवलपरों के साथ मिलकर काम कर रही है और 2009 में लोगों को इसका लाभ मिलेगा।’

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस बार 97.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी मानती है कि भारत जैसे उभरते बाजारों में उनकी सेवा और उत्पाद के विस्तार से ऐसा संभव हो पाया है। बावा इसकी व्याख्या करते हुए कहते हैं, ‘ फ्लिप फोन बाजार में रिम बाजार में मशहूर होने की दिशा में है।’

नया कदम


खुदरा बाजार में उतरने के लिए रेडिंग्टन के साथ मिलाया हाथ

कंपनी ने माना, भारत में मिली कामयाबी से ही हुआ बढ़ पाया कारोबार

First Published : January 23, 2009 | 10:34 PM IST