आरआईएल एटीएफ विभाग में कर्मी घटाएगी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:07 AM IST

विमानन उद्योग के घटते कारोबार को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने एटीएफ विभाग में छंटनी करने का फैसला किया है।


सूत्रों के अनुसार कंपनी ने हैदराबाद हवाई अड्डे पर काम करने वाले लगभग 20 लोगों को नौकरी छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों ने बताया, ‘कंपनी एटीएफ कारोबार में गिरावट आने के कारण वाराणसी, जयपुर,लखनऊ, जबलपुर, गया और कालीकट में भी कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना बना रही है। पिछले साल शुरू हुए एटीएफ विभाग में फिलहाल 140 लोग कार्यरत हैं।’

कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र में कंपनी ने कहा है कि मंदी के कारण इस कारोबार में काफी गिरावट आई है, इसीलिए हमें ऐसा करना पड़ रहा है।

जो कर्मचारी इस्तीफा देंगे उन्हें एक महीने के वेतन का अग्रिम भुगतान किया जाएगा। हलांकि कंपनी के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

साल 2006 में मुकेश अंबानी की कंपनी आरआईएल को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से 25 गैर मेट्रो हवाईअड्डों पर विमान ईंधन की आपूर्ति करने की अनुमति मिली थी।

इन सभी हवाई अड्डों पर एटीएफ का भंडार और बिक्री करने के लिए कंपनी के पास इन्फ्रस्ट्रक्चर के साथ जमीन भी है।

First Published : December 4, 2008 | 10:58 PM IST