रेलिगेयर को मिली लोटस एएमसी अधिग्रहण की मंजूरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 6:00 AM IST

देश की बड़ी एकीकृत वित्तीय समूह रेलिगेयर समूह ने सूचित किया है कि उसे लोटस इंडिया एसेट मैनेजमेंट के अधिग्रहण की मंजूरी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मिल गई है।
रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के सीईओ और एमडी सुनील गोधवानी ने कहा, ‘हमलोग एकीकरण की प्रक्रिया जल्द हीं शुरू करेंगे। यह वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधन की दिशा में हमारा पहला कदम है। हमलोग बाजार में अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
इस महीने की शुरूआत में रेलिगेयर इंटरप्राइजेज ने लोटस एएमसी में हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी।

First Published : November 28, 2008 | 12:31 PM IST