रैनबेक्सी की दवा ‘क्विनाप्रिल’ को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:56 PM IST

रैनबेक्सी लेबोरटरीज लिमिटेड को फाइजर की ब्लड प्रेशर दवा की कम लागत वाली संस्करण ‘क्विनाप्रिल’ के लिए अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्टे्रशन (यूएस एफडीए) से मंजूरी मिल गई है।
यह मंजूरी ओम लेबोरेटरीज को दी गई है, जो अमेरिका में रैनबेक्सी की सहयोगी कंपनी है। पिछले दो महीने में रैनबेक्सी की यह दूसरी जेनरिक दवा है, जिसे यूएस एफडीए से मंजूरी मिली है।

First Published : March 5, 2009 | 6:40 PM IST