रैनबैक्सी-बायोप्रो साथ-साथ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:02 AM IST

रैनबैक्सी लैबोरेटरीज लिमिटेड ने कहा है कि उसने अपनी दवा ‘ग्लाइडेल वेफर’ के विपणन एवं वितरण के लिए अमेरिका की बायोप्रो फार्मा के साथ विशेष लाइसेंसिंग समझौता किया है।


रैनबैक्सी के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय निदेशक (एशिया एवं सीआईएस) संजीव आई दानी ने बताया, ‘लाइसेंसिंग समझौता के बाद दवा को पेश किए जाने की मंजूरी रैनबैक्सी को कैंसर खंड में अपनी स्थिति को मजबूत करेगी।’

उन्होंने बताया कि हमें इस जीवनरक्षक दवाई को भारतीय मरीजों को पेश करते हुए खुशी हो रही है।

First Published : December 3, 2008 | 11:25 PM IST