Skip to content
  शुक्रवार 3 फ़रवरी 2023
Trending
February 3, 2023Amazon को क्लाउड सेवा शुल्क पर भारत में देना होगा टैक्सFebruary 3, 2023सरकार ने Vodafone Idea के 16,133 करोड़ रुपये के ब्याज बकाये को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दीFebruary 3, 2023Adani Row : अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बीच RBI का बड़ा बयान, कहा बैंकिंग सेक्टर मजबूत और स्थिरFebruary 3, 2023Credit Rating Agencies : सेबी ने ऑपरेशनल फ्रेमवर्क में किया बदलावFebruary 3, 2023Tata Power Q3 Results: कंपनी ने कमाया दोगुना मुनाफाFebruary 3, 2023Adani Stocks Today : ग्रुप की चार कंपनियों के शेयर संभले, अदाणी पोर्ट्स में आठ प्रतिशत का उछालFebruary 3, 2023ITC Q3 Results : दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 23 प्रतिशत बढ़कर 5,070 करोड़ रुपये परFebruary 3, 2023Rabi Season 2022-23 : सरसों का रकबा 7.41 फीसदी बढ़ा, चने का घटा; गेहूं का कमोबेश स्थिरFebruary 3, 2023Wheat prices: FCI के खुले बाजार में गेहूं की बिक्री करने से सात दिन में कीमतें 10 फीसदी गिरींFebruary 3, 2023उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए अच्छी खबर, लखनऊ में बने सभी फ्लैटों की जानकारी वेबसाइट पर मिलेगी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  लंबी मुकदमेबाजी से भारत से हमारी निकासी को झटका
कंपनियां

लंबी मुकदमेबाजी से भारत से हमारी निकासी को झटका

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —June 29, 2020 12:04 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

बीएस बातचीत
दक्षिण अफ्रीका की कंपनी बिडवेस्ट ने करीब 18 महीने पहले मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) में अपनी हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया था लेकिन साझेदार जीवीके द्वारा शुरू की गई मुकदमेबाजी के कारण यह लेनदेन पूरा नहीं हो सका। जीवीके ने पहले इनकार करने के अधिकार के आधार पर अदालत का रुख किया था। बिडवेस्ट की निवेश इकाई बिड सर्विसेज डिविजन मॉरिशस के निदेशक रॉरी मैकी ने देव चटर्जी से बातचीत में कहा कि लंबी चलने वाली कानूनी प्रक्रिया देश को एक पसंदीदा एफडीआई गंतव्य बनाने के लिहाज से कोई मिसाल कायम नहीं करेगी। पेश हैं मुख्य अंश:

बिडवेस्ट मायल में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी निकासी की राह आसान नहीं दिख रही है। आखिर समस्या क्या है?
हम 2006 से ही मायल का एक निवेशक हैं। हमने एयरपोट्र्स कंपनी साउथ अफ्रीका (एसीएसए) एवं जीवीके के साथ मिलकर मुंबई हवाई अड्डे के लिए बोली मंगाई थी। शुरू में मायल में हमारी 27 फीसदी हिस्सेदारी थी जबकि एसीएसए की 10 फीसदी और जीवीके की 37 फीसदी हिस्सेदारी थी। शेष हिस्सेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के पास थी। मायल में विदेशी निवेशकों की बराबर हिस्सेदारी थी। बाद में बिडवेस्ट ने अपनी कुछ हिस्सेदारी जीवीके को बेच दी थी। मायल में बिडवेस्ट की हिस्सेदारी अब महज 13.5 फीसदी है। इसलिए हमने अपने गैर-प्रमुख निवेश को समेटने की योजना बनाई। इसी क्रम में 2017 में रॉथ्सचाइल्ड ऐंड कंपनी को किसी संभावित खरीदार तलाशने के लिए नियुक्त किया गया। साझेदार होने के नाते हमने जीवीके और एसीएसए से भी संपर्क किया और उन्होंने हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई थी। लेकिन रॉथ्सचाइल्ड ने संभावित खरीदार के तौर पर अदाणी की पहचान की और जनवरी 2019 में उनकी गंभीर मंशा को भांपते हुए हमने जीवीके को अपना पहला नोटिस भेजा। लेकिन जीवीके ने अदालत का रुख करने का निर्णय लिया। उसके बाद हम लंबी  और महंगी मुकदमेबाजी में उलझ गए।

जीवीके के पास पहले इनकार करने का अधिकार था, उसका पक्ष क्या था?
पहले इनकार करने के अधिकार के कारण ही हमने जनवरी 2019 में जीवीके को सबसे पहले नोटिस जारी किया था। इसी तरह 2011 में भी हमने नोटिस जारी किया था जब अपनी हिस्सेदारी उन्हें बेची थी। लेकिन इस बार जीवीके ने तकनीकी मुद्दा उठाया और विस्तृत जानकारी मांगी। उसके बाद हमने मार्च 2019 में दोबारा नोटिस जारी किया और उन्हें 30 दिनों का समय दिया। जीवीके ने हमें पहले इनकार करने के अधिकार का उल्लेख करते हुए जवाब भेजा लेकिन उन्होंने निर्धारित 30 दिनों के भीतर लेनदेन पूरा करने में असमर्थता जताई। उसके बाद जीवीके ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी और अदालत ने मध्यस्थता प्रक्रिया शुरू कर दी।
क्या आपने जीवीके के साथ बातचीत शुरू की थी?
जीवीके को हमारी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया और उसके बाद एएआई का अधिकार हो जाता है। जीवीके का कहना है कि इस खरीदारी के लिए समय-सीमा में विस्तार किया जाए ताकि इसमें मंजूरियां हासिल करने के लिए आवश्यक समय को भी शामिल किया जा सके। लेकिन जीवीके का पक्ष मायल के शेयरधारिता अनुबंध की शर्तों के खिलाफ है। यदि हमने लेनदारों के साथ-साथ एएआई को भी न केवल आवेदन भेजा बल्कि यह भी कहा कि आवेदन मायल द्वारा तैयार किया गया है। चूंकि जीवीके के पास नियंत्रण योग्य हिस्सेदारी नहीं है, इसलिए उसने ऐसा कोई आवेदन नहीं किया। जुलाई 2019 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने फैसला दिया कि जीवीके को हमारे शेयर खरीदने के लिए गंभीरता दिखानी होगी। लेकिन अपील करने पर यह मामला मध्यस्थता ट्रिब्यूनल के पास भेज दिया गया। मामला फिलहाल अदालत में लंबित है। इस प्रकार महंगी मुकदमेबाजी हमारे ऊपर थोप दिया गया। इस प्रकार की मुकदमेबाजी भारत को एक पसंदीदा एफडीआई गंतव्य बनाने के लिहाज से सही नहीं है।

क्या आपने जवीके होल्डिंग कंपनी के अन्य निवेशकों से संपर्क किया?
हमने निवेशकों को नोटिस दिया और वे हमारे विकल्पों का आकलन कर रहे हैं। वास्तव में हमने जनवरी 2019 में ही पहले इनकार करने के अधिकार संबंधी नोटिस जारी किया था और उस समय कोई निवेशक नहीं था। लेकिन 18 महीने बीत जाने के बाद भी उन्होंने लेनदेन पूरा नहीं किया है।

क्या कोविड-19 के कारण व्यवधान के बावजूद अदाणी समूह अभी भी मायल में दिलचस्पी दिखा रहा है?
मायल में उनकी दिलचस्पी लगातार बनी हुई है और वे हमारे साथ किए गए शेयर खरीद समझौते का सम्मान करते हैं। कोविड-19 के कारण हवाई यात्रा में हुए व्यवधान को कुछ ही महीनों में सुचारु कर लिया गया। मायल जाहिर तौर पर भारतीय विमानन क्षेत्र की प्रमुख परिसंपत्ति होगी।

आपने अपनी निकासी योजना के साथ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी। उनकी क्या प्रतिक्रिया थी?
मैंने दिसंबर में दिल्ली की यात्रा की थी और एएआई के अधिकारियों से मुलाकात की थी। साथ ही हमने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। हम उम्मीद करते हैं कि वे जल्द से जल्द इस मामले को निपटाने में मदद करेंगे।

airportBid Services Division MauritiusMILRory Mackeyजीवीकेबिड सर्विसेज डिविजन मॉरिशसबिडवेस्टमायलरॉरी मैकी
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कंपनियां

Amazon को क्लाउड सेवा शुल्क पर भारत में देना होगा टैक्स

February 3, 2023 9:01 PM IST0
कंपनियां

सरकार ने Vodafone Idea के 16,133 करोड़ रुपये के ब्याज बकाये को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दी

February 3, 2023 8:23 PM IST0
कंपनियां

Credit Rating Agencies : सेबी ने ऑपरेशनल फ्रेमवर्क में किया बदलाव

February 3, 2023 7:51 PM IST0
कंपनियां

Tata Power Q3 Results: कंपनी ने कमाया दोगुना मुनाफा

February 3, 2023 7:12 PM IST0
आज का अखबार

Budget 2023: कर संग्रह में बदलाव, रकम की योजना पर टीसीएस बढ़ा

February 1, 2023 11:25 PM IST0
आज का अखबार

Budget 2023: नई कर व्यवस्था से मध्यवर्ग को लाभ

February 1, 2023 10:56 PM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: 5-G एप्लीकेशन के लिए इंजीनियरिंग कालेजों में 100 लेबोरेटरी स्थापित की जाएंगी

February 1, 2023 5:06 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

ICET meeting: डोभाल की अमेरिकी यात्रा ने भारत-अमेरिका सहयोग को गति देने का आधार तैयार किया

February 1, 2023 11:45 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: कोरोना महामारी के समय कोई भूखा नहीं रहा, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया- सीतारमण

February 1, 2023 11:41 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: बजट से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी चढ़ा

February 1, 2023 10:47 AM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Amazon को क्लाउड सेवा शुल्क पर भारत में देना होगा टैक्स

February 3, 2023 9:01 PM IST

सरकार ने Vodafone Idea के 16,133 करोड़ रुपये के ब्याज बकाये को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दी

February 3, 2023 8:23 PM IST

Adani Row : अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बीच RBI का बड़ा बयान, कहा बैंकिंग सेक्टर मजबूत और स्थिर

February 3, 2023 8:08 PM IST

Credit Rating Agencies : सेबी ने ऑपरेशनल फ्रेमवर्क में किया बदलाव

February 3, 2023 7:51 PM IST

Tata Power Q3 Results: कंपनी ने कमाया दोगुना मुनाफा

February 3, 2023 7:12 PM IST

Latest News


  • Amazon को क्लाउड सेवा शुल्क पर भारत में देना होगा टैक्स
    by भाषा
    February 3, 2023
  • सरकार ने Vodafone Idea के 16,133 करोड़ रुपये के ब्याज बकाये को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दी
    by भाषा
    February 3, 2023
  • Adani Row : अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बीच RBI का बड़ा बयान, कहा बैंकिंग सेक्टर मजबूत और स्थिर
    by भाषा
    February 3, 2023
  • Credit Rating Agencies : सेबी ने ऑपरेशनल फ्रेमवर्क में किया बदलाव
    by भाषा
    February 3, 2023
  • Tata Power Q3 Results: कंपनी ने कमाया दोगुना मुनाफा
    by भाषा
    February 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60841.88 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60842
9101.52%
निफ्टी60842
9100%
सीएनएक्स 50014962
1230.83%
रुपया-डॉलर81.80
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.379.208.31
Adani Ports498.857.98
AAVAS Financiers1996.757.33
Titan Company2463.206.87
Bank of Baroda163.656.20
Rajesh Exports946.906.15
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.380.058.80
Adani Ports498.857.87
AAVAS Financiers1998.657.37
Titan Company2463.106.72
Bank of Baroda163.606.20
Ambuja Cements373.605.97
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us