Skip to content
  गुरूवार 30 मार्च 2023
Trending
March 30, 2023PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी NXP के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर की चर्चाMarch 30, 2023Unacademy Layoffs: छंटनी का चौथा राउंड, 380 कर्मचारियों की गई नौकरीMarch 30, 2023रेयर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सरकार ने खत्म की इंपोर्ट ड्यूटीMarch 30, 2023भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंहMarch 30, 2023भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांटMarch 30, 2023गोवा में कसीनो संचालन पर जल्द आएंगे नए नियम : बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहाMarch 30, 2023JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !March 30, 2023IPL 2023: RCB फैंस के लिए बुरी खबर! ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबलेMarch 30, 2023PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगेMarch 30, 2023SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकल
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  कर्मचारियों को बुलाने की तैयारी
कंपनियां

कर्मचारियों को बुलाने की तैयारी

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | नई दिल्ली/मुंबई/कोलकाता/चेन्नई—September 12, 2021 11:19 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कोविड-19 के बाद बिगड़े हालात अब धीरे-धीरे सुधरने के बीच कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने की सुगबुगाहट तेज कर दी है। सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो के चेयरमैन रिषद प्रेमजी ने आज ट्विटर पर लिखा कि कंपनी के ‘लीडर’ (वरिष्ठï कर्मचारी) सोमवार से कार्यालय आना शुरू कर देंगे। प्रेमजी ने ट्वीट किया, ’18 महीनों के लंबे अंतराल के बाद हमारे लीडर सोमवार से कार्यालय आना शुरू कर देंगे। इन सभी लोगों ने कोविड-19 से बचाव के टीके की दोनों खुराक ले ली हैं और अब वे कार्यालय आने के लिए तैयार हैं।’ कोविड-19 संक्रमण फैलने के डेढ़ वर्षों बाद देश की कंपनियां अपने कर्मचारियों को दोबारा दफ्तर बुलाने के इंतजाम में जुट गई हैं। हालांकि  यह काम चरणबद्ध तरीके से हो रहा है और कई कंपनियां तो इस वर्ष के अंत में कर्मचारियों को वापस बुलाने पर कोई अंतिम निर्णय लेंगी। 
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अमेरिका में अपनी नीति से अलग अगले महीने से चरणबद्ध रूप में कर्मचारियों को दफ्तर बुलाने की योजना तैयार कर रही है। अमेरिका में कर्मचारियों को दफ्तर बुलाने के संबंध में कंपनी अगले वर्ष जनवरी में निर्णय लेगी। इस बारे में कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे कर्मचारी फिलहाल घर से ही काम कर रहे हैं। मगर अक्टूबर की शुरुआत से गुडग़ांव कार्यालय में कर्मचारियों को आने का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि शुरू में उनकी उपस्थिति 25 प्रतिशत तक ही सीमित रहेगी।’

ऑनलाइन माध्यम से कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर इंडिया अगले वर्ष 10 जनवरी से एक नई रणनीति पर अमल करेगी जिसके तहत कर्मचारियों को घर और दफ्तर दोनों जगहों से काम करने की छूट होगी। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम कर्मचारियों को महीने में कम से कम आधा समय दफ्तरों में बिताने के लिए कह रहे हैं।
हमारे कर्मचारी अपनी पसंदीदा जगह से काम काम करने का विकल्प चुन सकते हैं। वे हमारे प्रमुख केंद्रों में किसी भी स्थान का चयन कर वहां से अपनी सेवाएं दे सकते हैं।’ इस तरह, कर्मचारी एक सप्ताह तीन दिन और दूसरे सप्ताह दो दिन या एक सप्ताह पांच दिन तक काम करने के बाद अगले सप्ताह घर से काम कर सकते हैं। महीने के बाकी बचे दिनों में वे घर से या कहीं से भी काम कर सकते हैं।  

दक्षिण कोरिया की कंपनी सैसमंग इलेक्ट्रॉनिक्स का कहना है कि उसने अपने बड़े कॉर्पोरेट दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 33 प्रतिशत कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से कर्मचारियों के दफ्तर आने की योजना दो सप्ताह पहले ही तैयार हो जाती है मगर उन्हें हरेक बार कार्यालय आने से पहले अनिवार्य रूप से ऐंटीजन टेस्ट कराना होगा।

 
तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने अमेरिका में कर्मचारियों के लिए वर्क लोकेशन टूल की शुरुआत की थी। इस नई व्यवस्था के तहत घर से काम करने वाले कर्मचारियों को कार्य करने की जगह के आधार पर अपने वेतन में कटौती का निर्धारण करने की अनुमति दी गई थी। इस नई व्यवस्था के लिए गूगल चर्चा में रही है। सूत्रों का कहना है कि इस कदम से कंपनी के कई कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक कटौती हो सकती है और ऐसी चर्चा है कि भारत में भी यह व्यवस्था लागू की जा सकती है। हालांकि गूगल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘अमेरिका से बाहर सभी देशों में इस समय एक वेतन श्रेणी है। लिहाजा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कर्मचारी कार्यालय से काम कर रहे हैं या घर से।’

लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों से घर से ही काम कराने की हिमायती रहीं भारतीय आईटी कंपनियां भी कर्मचारियों को दफ्तर बुलाने की रणनीति तैयार कर रही हैं। टीसीएस के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ ने कुछ दिन पहले कहा था कि इस वर्ष के अंत तक कंपनी अपने 75 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय बुला सकती है। गोपीनाथन ने उम्मीद जताई  कि इस वर्ष के अंत तक उनके ज्यादातर कर्मचारी कोविड टीके की दोनों खुराक ले लेंगे। 
टेक महिंद्रा में विपणान प्रमुख हर्षवद्र्धन सोइन का कहना है कि उनके 80 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी टीके लगवा चुके हैं। सोइन कहते हैं, ‘इनमें केवल 20 प्रतिशत लोग कार्यालय से काम कर रहे हैं। दिसंबर 2021 तक सभी कर्मचारियों को अपनी सुविधानुसार काम करने की जगह चुनने के लिए कहा गया है।’

एचसीएल टेक्नोलॉजीज भी धीरे-धीरे कर्मचारियों को दफ्तर बुलाना शुरू करेगी। इस बारे में कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम कर्मचाारियों के काम के अनुसार उन्हें सप्ताह में एक या दो दिन दफ्तर बुलाएंगे। वैसे हम चाहते हैं कि हमारे कर्मचारी दफ्तर लौट आएं मगर फि लहाल हम उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डालना चाहते हैं।’
घरेलू कंपनियां और विनिर्माण खंड में लगी इकाइयां भी टीका लगवा चुके अपने कर्मचारियों को अब कार्यालय बुलाना चाह रही हैं। जेएसडब्ल्यू के  मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित कार्यालय में टीके की दोनों खुराक लगवा चुके कर्मचारियों को 1 सितंबर से कार्यालय आने के लिए कहा गया जा चुका है। स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया ने कहा कि उनके ज्यादातर कर्मचरियों ने दफ्तर आना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा कि जो कर्मचारी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं उन्हें फिलहाल दफ्तर आने की जरूरत नहीं है।

मुंबई में बिड़ला मुख्यालयों में शीर्ष प्रबंधन तो पहले से ही दफ्तर से काम संभाल चुका है और दोनों खुराक लगवा चुके कर्मचारी अलग-अलग समूह में आ रहे हैं। आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को लगता है कि ज्यादातर संगठन महामारी कमजोर पडऩे के बाद मोटे तौर पर कोविड से पूर्व की कार्य संस्कृति अपना लेंगे।
टाटा स्टील ने एक  लचीली कार्य व्यवस्था अपनाई है जिसके तहत सभी प्रबंधकों को घर से काम करने की इजाजत दी गई है और जरूरत पडऩे पर ही कार्यालय आने के लिए कहा गया है। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘कोविड-19 महामारी के बीच नई कार्य शैली अपनाने के लिए कर्मचारियों की सुविधा के अनुसार नई कार्य नीति लाई गई है। हम इस नई कार्य पद्धति को स्थायित्व देना चाहते हैं।’

(साथ में ईशिता आयात दत्त और शाइन जैकब)

bharat biotechCORONAVIRUScovaxineCovid 19employeeHEALTH MINISTRYit companyofficetech mahindavaccinationvaccination centreVACCINEvaccine plantwiprowork from home
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कंपनियां

PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी NXP के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर की चर्चा

March 30, 2023 2:22 PM IST
कंपनियां

Unacademy Layoffs: छंटनी का चौथा राउंड, 380 कर्मचारियों की गई नौकरी

March 30, 2023 2:15 PM IST
कंपनियां

नोएडा में Adani Group के अंडर कंस्ट्रक्शन डेटा सेंटर में आग

March 30, 2023 11:27 AM IST
कंपनियां

US के निवेशकों के साथ Adani Group की बैठक, निजी तौर पर बॉन्ड लाने की कोशिश में अदाणी समूह

March 30, 2023 10:58 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

ताइवानी राष्ट्रपति साई और यूएस हाउस स्पीकर की भेंट पर तिलमिलाया चीन, दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

March 29, 2023 1:49 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank ने रूरल वाटर सप्लाई प्रोग्राम के लिए कर्नाटक को 36.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी

March 29, 2023 1:26 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका आने के इच्छुक लोगों के लिए भारत में visa interview की प्रतीक्षा अवधि 60 फीसदी कम हुई

March 29, 2023 12:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 1,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी जिंदल स्टेनलेस, बढ़ेगी निकल की उपलब्धता

March 28, 2023 9:39 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बहुपक्षीय संस्थानों के सुधार पर जी-20 की समिति बनी

March 28, 2023 8:02 PM IST
आपका पैसा

PFRDA के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी

March 28, 2023 6:36 PM IST

Trending Topics


  • Happy Ram Navami 2023
  • Stock Market Today
  • Karvy | SEBI
  • Karnataka Election Schedule 2023
  • COVID-19 Update
  • H-1B visa
  • Air India
  • Adani Group

सबकी नजर


PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी NXP के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर की चर्चा

March 30, 2023 2:22 PM IST

Unacademy Layoffs: छंटनी का चौथा राउंड, 380 कर्मचारियों की गई नौकरी

March 30, 2023 2:15 PM IST

रेयर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सरकार ने खत्म की इंपोर्ट ड्यूटी

March 30, 2023 2:11 PM IST

भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंह

March 30, 2023 1:55 PM IST

भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांट

March 30, 2023 1:44 PM IST

Latest News


  • PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी NXP के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर की चर्चा
    by भाषा
    March 30, 2023
  • Unacademy Layoffs: छंटनी का चौथा राउंड, 380 कर्मचारियों की गई नौकरी
    by बीएस वेब टीम
    March 30, 2023
  • रेयर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सरकार ने खत्म की इंपोर्ट ड्यूटी
    by भाषा
    March 30, 2023
  • भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंह
    by भाषा
    March 30, 2023
  • भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांट
    by भाषा
    March 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57960.09 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57960
3460.6%
निफ्टी57960
3460%
सीएनएक्स 50014346
1340.94%
रुपया-डॉलर82.23
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Suzlon Energy7.9512.29
NBCC34.8411.92
Cochin Shipyard459.3010.36
Macrotech Devel.865.809.98
UCO Bank24.558.92
Adani Enterp.1741.658.75
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
NBCC35.2513.34
Suzlon Energy7.9512.77
Macrotech Devel.866.509.98
Cochin Shipyard459.009.95
UCO Bank24.558.87
Adani Enterp.1740.408.72
आगे पढ़े  

# TRENDING

Happy Ram Navami 2023Stock Market TodayKarvy | SEBIKarnataka Election Schedule 2023COVID-19 UpdateH-1B visaAir IndiaAdani Group
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us