ऊर्जा क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी फाइनैंस कंपनी पावर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) को वर्ष 2008 के लिए ‘मोस्ट एडमायर्ड कंपनी-पावर इनेबल्ड अवॉर्ड’ से नवाजा गया है।
कंपनी को यह पुरस्कार योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने प्रदान किया है।
गौरतलब है कि वैश्विक मंदी और देसी अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद भी चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी के संवितरण में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।