कंपनियां

Pernod Ricard की भारत में बिक्री पहली छमाही में 4% बढ़ी

पेरनोड रिकार्ड ने हाल ही में वित्तीय आंकड़ों की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय बाजार में उसकी मांग मजबूत रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 17, 2024 | 5:22 PM IST

स्पिरिट बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी पेरनोड रिकार्ड की भारतीय बाजार में बिक्री चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में चार प्रतिशत बढ़ गई है।

कंपनी जुलाई से जून के वित्त वर्ष का अनुपालन करती है। पेरनोड रिकार्ड ने हाल ही में वित्तीय आंकड़ों की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय बाजार में उसकी मांग मजबूत रही है।

इसके अलावा, भारत में दूसरी छमाही (जनवरी से 24 जून) में ‘मजबूत वृद्धि’ की उम्मीद है। भारत पेरनोड रिकार्ड के लिए वैश्विक स्तर पर अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी ने कहा कि उसके अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जेम्सन, एब्सोल्यूट और द ग्लेनलिवेट ने इस अवधि के दौरान भारतीय बाजार में ‘बहुत मजबूत वृद्धि’ की।

First Published : February 17, 2024 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)