पटनी ने मिलाया एसएपी जापान से हाथ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:43 PM IST

आईटी और बीपीओ सेवा प्रदाता कंपनी पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स ने जापानी कंपनी एसएपी जापान के साथ एक करार किया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में इस कंपनी ने बताया कि यह करार जापान में एसएपी सेवाएं मुहैया कराने के लिए किया गया है। इस साझीदारी से पटनी को जापान में एसएपी सेवाएं मुहैया कराने की क्षमता में वृद्धि होगी।
सूत्रों के मुताबिक, जापानी बाजार पर पटनी कंप्यूटर्स की गहरी नजर है और इस साझीदारी से उसे अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे वह जापानी बाजार में अपनी दक्षता बढ़ाने के साथ वहां कंपनी का विकास भी कर सकेगी।
एपीएसी पटनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक खोसला के मुताबिक, ”हमारी कंपनी का सॉल्यूशन मुहैया कराने का अनुभव एसएपी जापान के साथ मिलने से लागत कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही निवेश आकर्षित करने और कंपनी को प्रतिस्पर्द्धी बनाने में मदद मिलेगी।”

First Published : March 3, 2009 | 5:10 PM IST