पाश्र्वनाथ बनाएगी सस्ते मकान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:10 PM IST

रियल एस्टेट की कंपनी पाश्र्वनाथ लखनऊ में 13.95 लाख से 27.5 लाख रुपये तक के आवासीय मकान बनाएगी। कंपनी करीब 6 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में 510 आवासों का निर्माण करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी दो वर्ष में इस परियोजना को पूरा करेगी।
कंपनी के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि कंपनी सस्ती दर पर उच्च गुणवत्ता वाले मकान उपलब्ध कराएगी। डीएलएफ जैसी रियल एस्टेट कंपनियां भी मंदी से निबटने के लिए सस्ते मकानों के निर्माण पर जोर दे रही हैं।
पाश्र्वनाथ की मौजूदगी 17 राज्यों के करीब 50 शहरों में है। कंपनी करीब 20.9 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र को विकसित कर चुकी है जबकि 8.1 करोड़ वर्ग फुट में निर्माण कार्य चल रहा है।

First Published : March 6, 2009 | 4:15 PM IST