नोकिया करेगी 320 कर्मचारियों की छंटनी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 12:46 AM IST

विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी नोकिया ने कहा कि वैश्विक आर्थिक नरमी से मोबाईल फोन उद्योग प्रभावित हो रहा है।
इसलिए तो कंपनी लागत में बचत के लिए फिनलैंड में स्थिता अपना अनुसंधान केंंद्र बंद करने जा रही है। इस वजह से वहां काम करने वाले 320 कर्मचारियों की कंपनी  छंटनी करेगी। कंपनी ने कुछ अस्थायी छंटनी की भी घोषणा की है।
विश्व की सबसे बड़ी मोबाईल फोन निर्माता नोकिया ने कहा कि नोकिया इस साल के अंत तक दक्षिणी फिनलैंड में स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र बंद करेगी। फिनलैंड की कंपनी सालो स्थित संयंत्र के 2,500 कर्मचारियों की अस्थायी छंटनी की भी योजना बना रही है, हालांकि वहां उत्पादन जारी रहेगा।

First Published : February 11, 2009 | 11:07 PM IST