वोडाफोन-एस्सार के प्रबंध निदेशक असीम घोष 31 मार्च 2009 को पदमुक्त हो रहे हैं।
हालांकि वे कंपनी बोर्ड में बतौर निदेशक अपनी भूमिका जारी रखेंगे। सेलटेल इंटरनेशनल के पूर्व सीईओ मार्टिन पीटर्स घोष का स्थान लेंगे।
असीम घोष ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी बेहतर स्थिति में है। कंपनी ने अपना पैन-इंडिया नेटवर्क मजबूत कर लिया है, ऐसे में कार्यभार से मुक्त होने का यह सही वक्त है।
घोष 61 वर्ष के हैं। घोष ने हच्चिसन मैक्स टेलिकॉम 1998 में ज्वाइन की थी और तब से वे कंपनी के साथ हैं।