मायटास इन्फ्रा के सीईओ ने दिया इस्तीफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:26 PM IST

मायटास इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पी. के. माधव ने इस्तीफा दे दिया है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक दोनों पदों से इस्तीफा दिया है।
मायटास इन्फ्रा तब से समाचारों में है, जब सत्यम के संस्थापक बी. रामालिंगा राजू ने इसके अधिग्रहण की कोशिश की थी, जो निवेशकों के विरोध की वजह से संभव नहीं हो पाया।

First Published : January 20, 2009 | 2:22 PM IST