वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने अपनी SUV Mahindra XUV300 Turbo Sport लॉन्च कर दी है। कंपनी ने शुरुआत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.35 लाख रुपये से शुरू करने का फैसला लिया है। काफी दिनों से बेशब्री से इंतजार कर रहें ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 10 अक्टूबर से की जाएगी। Mahindra ने 4 मीटर से कम रेंज वाले SUV की कैटेगरी में इसे रखा है।
क्या है खासियत
Mahindra की यह नई SUV को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। W6, W8, और W8-(O)। यह काफी हद तक Mahindra Super XUV300 से मिलती जुलती है। XUV300 Turbo Sport में ब्लैक ORVM, ब्लैक इंटीरियर, क्रोम पैडल समेत कई और फीचर भी दिए गए हैं. इसके अलावा गाड़ी फ्रंट ग्रिल में इन्सर्ट के तौर पर रेड कलर का अच्छा इस्तेमाल किया गया है। Mahindra XUV300 Turbo Sport Apple CarPlay 7.0 इंच टच स्क्रीन इन्फोंमेंट सिस्टम और एंड्रॉयड ऑटो से भी लैस है। साथ ही इसमें ऑटोमेटिक हेडलाईट्स और ऑटोमैटिक वाइपर, इलेक्ट्रिक सनरूफ समेत कई फीचर दिए गए हैं।
mStallion मजबूत इंजन
Mahindra XUV300 Turbo Sport में 1.2 लीटर का mStallion TGDi पेट्रोल इंजन लगा है जो 127 bhp पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV अभी मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि रफ्तार पकड़ने में यह काफी पावरफुल है। 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार यह सिर्फ 5 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने सेफ्टी का ध्यान रखते हुए इसमें 6 एयरबैग्स का इस्तेमाल किया है।