महिंद्रा लगाएगी भोपाल में इकाई

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:00 PM IST

वैश्विक आर्थिक मंदी को नकारते हुए महिन्द्रा स्टील सर्विस सेंटर लिमिटेड (एमएसएससीएल) ने भोपाल के पास मंडीदीप में अपनी चौथी इलेक्ट्रिक इस्पात संवर्द्धन इकाई के निर्माण की घोषणा कर दी है।


कंपनी इस संयंत्र की स्थापना पर 35 करोड़ रुपये खर्च करेगी। एमएसएससीएल महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा और मेटल वन कॉरपोरेशन ऑफ जापान के बीच एक साझा उपक्रम है।

इंदौर के पीतमपुर में काइनेटिक के दोपहिया संयंत्र का अधिग्रहण करने के बाद महिन्द्रा का मध्य प्रदेश में यह दूसरा उद्यम है।

कंपनी राज्य में कुछ नए क्षेत्रों में अपनी तीसरी परियोजना शुरू करने की भी योजना बना रही है, हालांकि अधिकारियों ने इस नए उपक्रम के बारे में खुलासा करने से इनकार कर दिया है।

महिन्द्रा समूह की कंपनी महिन्द्रा इंटरट्रेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हर्ष कुमार ने कहा, ‘संयंत्र इस साल नवंबर में पूरा हो जाएगा और इससे परोक्ष और अपरोक्ष रूप से 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।’

First Published : January 14, 2009 | 11:03 PM IST