Skip to content
  शुक्रवार 31 मार्च 2023
Trending
March 31, 2023जियो फाइनैंशियल के लिए 2 मई को रिलायंस ने बुलाई बैठकMarch 31, 2023Stock Market LIVE: FY23 के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?March 30, 202351 फीसदी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां : GOQii surveyMarch 30, 2023संयुक्त विपक्षी मोर्चाः विभाजन की दरारें ठीक करने की दरकारMarch 30, 2023दही को कहा दही, साउथ इंडिया बोला.. नहींMarch 30, 2023बाजारों के उतार-चढ़ाव के बीच 10 दिग्गज कंपनियां, जहां हो सकती है भारी आयMarch 30, 2023हरियाली की दीवारMarch 30, 2023ग्रामीण भारत में उपभोक्ता धारणाओं में वृद्धिMarch 30, 2023निरंतर बदलती दुनिया में आईएमएफ की भूमिकाMarch 30, 2023एक दिन में 40 फीसदी मामले बढ़े, क्या आ रही कोविड की एक और लहर?
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  एलऐंडटी को विदेश से मिल रहे अधिक ऑर्डर
कंपनियां

एलऐंडटी को विदेश से मिल रहे अधिक ऑर्डर

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—December 6, 2021 12:22 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

देश की सबसे बड़ी निर्माण एवं इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) को देश में करीब 14 बड़े ऑर्डर खोना पड़ा है क्योंकि पर्याप्त तकनीकी विशेषज्ञता एवं अनुभव न होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी कंपनियों ने निविदा प्रक्रिया के दौरान कम बोली लगाकर परियोजनाओं को अपनी झोली में डाल लिया। एलऐंडटी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन एएम नाइक ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि एलऐंडटी विदेशी परियोजनाएं हासिल करते हुए इस नुकसान की भरपाई कर रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में बड़ी वैश्विक कंपनियों से मिल रही तगड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद कंपनी ने उल्लेखनीय बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
नाइक ने एक बातचीत में कहा, ‘आज एलऐंडटी अपना 60 फीसदी काम भारत के बाहर करती है लेकिन यहां हमें 14 में से 14 निविदाओं को खोना पड़ा है। इनमें से 7 निविदाएं उन कंपनियों की झोली में गईं जिन्होंने कभी ऐसा काम नहीं किया है लेकिन पात्र हैं। ये परियोजनाएं संभवत: कभी पूरी नहीं होंगी अथवा एक या दो साल बाद पूरी होंगी जिससे लागत काफी बढ़ जाएगी।’
नाइक ने कहा, ‘ऐसी खबर है कि भारतीय परियोजनाओं की लागत 4.36 लाख करोड़ रुपये अधिक हो चुकी है। यह करदाताओं की रकम है जिसका नुकसान हो रहा है। इसके अलावा परियोजना में पांच साल की देरी हो रही है। यह देरी देश के लिए संभावनाओं का एक जबरदस्त नुकसान है। साथ ही 4.36 लाख करोड़ रुपये का नुकसान महज शुरुआत भर है। पांच साल के दौरान भारत ने जिनता खोया है चीन ने उसके मुकाबले तीन से चार गुना अधिक सृजित किया होगा।’
एलऐंडटी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के बारे में नाइक ने कहा कि कंपनी ऑर्डर हासिल करने में अमेरिकी, यूरोपीय, जापानी, दक्षिण कोरियाई और अब चीनी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमें भारत में करीब 12,500 करोड़ रुपये मूल्य के ऑर्डर का नुकसान हुआ है लेकिन सौभाग्य से हमें विदेशी बाजारों से करीब 12,000 करोड़ रुपये मूल्य के ऑर्डर मिल गए। अब हम विदेश से 7,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। क्या यह दुर्भाग्य नहीं है कि हमारी जैसी भारतीय कंपनी को ऑर्डर हासिल करने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।’ उन्होंने देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया को दुरुस्त करने की वकालत की।
नाइक ने 1999 में 2,000 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ एलऐंडटी की कमान संभाली थी जो अब बढ़कर 2.53 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। इसका श्रेय नाइक को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां मौजूदा सरकार की उन नीतियों का विरोध कर रही हैं जिनका उन्होंने सत्ता में रहते समय समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक नीतियां अवरुद्ध होती हैं।
नाइक ने कहा, ‘देश के लिए महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं पर सभी पार्टियों को साथ आने और सहमति जताने की जरूरत है।’
नाइक ने कहा, ‘यह राजनीतिक व्यवस्था को बदलने का समय है क्योंकि हमारे पास काफी ऐसे काम हैं जिन्हें जल्द करने की जरूरत है। अन्यथा भारत की जीडीपी वृद्धि की क्षमता सुनिश्चित नहीं होगी। हालांकि 8.5 फीसदी और 9.5 फीसदी जीडीपी वृद्धि की खबरें आ रही हैं लेकिन मेरे विचार से वास्तविक पैमाने पर जीडीपी वृद्धि 7 से 7.5 फीसदी से अधिक नहीं होगी। जीडीपी (वित्त वर्ष 2022) में बढ़कर 8 से 8.5 फीसदी हो सकती है क्योंकि पिछले साल कोविड के कारण आधार कमजोर रहा था। इसलिए वास्तविक वृद्धि काफी कम रहेगी। जब हम कोविड-पूर्व स्तर की जीडीपी से आगे बढ़ेंगे तो वह वास्तविक वृद्धि होगी।’ उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक का कहना है कि भारत की जीडीपी बढ़ रही है लेकिन वे यह नहीं बता रहे हैं कि कोविड से पहले आर्थिक वृद्धि क्या थी और भारत कितना नीचे चला गया है।’
नाइक ने कहा कि इस पृष्ठभूमि में एलऐंडटी को राष्ट्रीय महत्त्व के काम को अवश्य जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कई ऐसी परियोजनाएं हैं जिन्हें केवल एलऐंडटी ही कर सकती है अन्यथा भारत को विदेशी कंपनियों को बुलाना पड़ेगा। सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण एलऐंडटी द्वारा ही किया गया था। इससे हमारी उच्च दक्षता का पता चलता है।’
नाइक ने कहा कि इसके बावजूद एलऐंडटी को भारत में अनुबंध खोना पड़ रहा है जबकि उन कंपनियों को परियोजनाएं मिल रही हैं जिन्हें न तो कोई खास तकनीकी ज्ञान है और न ही काम करने का अनुभव। ऐसे में वे समय पर परियोजनाओं को पूरा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कई ऐसी सड़क परियोजनाओं को पूरा करने की पेशकश की थी जिन्हें कम बोली लगाने वालों ने निर्माणाधीन छोड़ दिया था। हालांकि कंपनी उन अटकी परियोजनाओं को लेने में असमर्थ थी क्योंकि वह व्यवहार्य नहीं रह गई थी।
स्टार्टअप के उच्च मूल्यांकन के बारे में बताते हुए नाइक ने कहा कि बिना मुनाफा वाला कोई भी कारोबारी मॉडल अधिक समय तक चल नहीं सकता है। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने एलऐंडटी के प्रौद्योगिकी कारोबार की स्थापना की थी तो उसकी शुरुआत बिल्कुल शून्य से की गई थी। आज एलऐंडटी की तीन आईटी कंपनियों का मूल्यांकन 2.51 लाख करोड़ रुपये है और इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में एलऐंडटी की हिस्सेदारी काफी बढ़ (1.77 लाख करोड़ रुपये) चुकी है। आज 80 फीसदी स्टार्टअप विफल हो जाते हैं। तमाम लोग स्टार्टअप की शुरुआत करते हैं लेकिन महज तीन से चार साल के दौरान उसे बेच देते हैं। कोई भी 20 अरब डॉलर की कंपनी बनाना नहीं चाहता। ये ऐसी कंपनियां हैं जो अधिक मूल्यांकन पर सूचीबद्ध होती हैं लेकिन उनकी कोई लाभप्रदता नहीं होती।’

इंजीनियरिंगएलऐंडटीऑर्डरनिर्माणलार्सन ऐंड टुब्रोविदेश
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

जियो फाइनैंशियल के लिए 2 मई को रिलायंस ने बुलाई बैठक

March 31, 2023 8:49 AM IST
आज का अखबार

बाजारों के उतार-चढ़ाव के बीच 10 दिग्गज कंपनियां, जहां हो सकती है भारी आय

March 30, 2023 11:41 PM IST
आज का अखबार

HUL ने दाम घटाए, अब कम पैसे में मिलेगा ज्यादा डिटर्जेंट और डिशवॉश

March 30, 2023 8:55 PM IST
कंपनियां

Vistara ने हरित ईंधन के मिश्रण के साथ बोइंग ड्रीमलाइनर विमान का परिचालन किया

March 30, 2023 8:46 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

मोदी ‘सरनेम’ विवाद : ललित मोदी ने राहुल गांधी पर ब्रिटेन में मुकदमा चलाने की धमकी दी

March 30, 2023 4:02 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Philippines में नौका में आग लगने से 31 लोगों की मौत, 7 अन्य लापता

March 30, 2023 3:21 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांट

March 30, 2023 1:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

H-1B visa धारकों के जीवनसाथी अमेरिका में कर सकते हैं नौकरी : यूएस कोर्ट का आदेश

March 30, 2023 10:20 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

विदेशी तेल कंपनियों को लाइसेंस देने के बावजूद श्रीलंका की मदद जारी रखेगा भारत

March 29, 2023 11:59 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

क्रेडिट सुइस डील के साथ Ermotti की UBS में होगी वापसी, संभालेंगे CEO का पद

March 29, 2023 3:35 PM IST

Trending Topics


  • Happy Ram Navami 2023
  • Stock Market Today
  • Karvy | SEBI
  • Karnataka Election Schedule 2023
  • COVID-19 Update
  • H-1B visa
  • Air India
  • Adani Group

सबकी नजर


जियो फाइनैंशियल के लिए 2 मई को रिलायंस ने बुलाई बैठक

March 31, 2023 8:49 AM IST

Stock Market LIVE: FY23 के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?

March 31, 2023 8:44 AM IST

51 फीसदी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां : GOQii survey

March 30, 2023 11:44 PM IST

संयुक्त विपक्षी मोर्चाः विभाजन की दरारें ठीक करने की दरकार

March 30, 2023 11:43 PM IST

दही को कहा दही, साउथ इंडिया बोला.. नहीं

March 30, 2023 11:42 PM IST

Latest News


  • जियो फाइनैंशियल के लिए 2 मई को रिलायंस ने बुलाई बैठक
    by बीएस संवाददाता
    March 31, 2023
  • Stock Market LIVE: FY23 के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?
    by बीएस वेब टीम
    March 31, 2023
  • 51 फीसदी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां : GOQii survey
    by बीएस संवाददाता
    March 30, 2023
  • संयुक्त विपक्षी मोर्चाः विभाजन की दरारें ठीक करने की दरकार
    by आशिष तिवारी
    March 30, 2023
  • दही को कहा दही, साउथ इंडिया बोला.. नहीं
    by शाइन जेकब
    March 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57960.09 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57960
3460.6%
निफ्टी57960
3460%
सीएनएक्स 50014346
1340.94%
रुपया-डॉलर82.26
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Suzlon Energy7.9512.29
NBCC34.8411.92
Cochin Shipyard459.3010.36
Macrotech Devel.865.809.98
UCO Bank24.558.92
Adani Enterp.1741.658.75
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
NBCC35.2513.34
Suzlon Energy7.9512.77
Macrotech Devel.866.509.98
Cochin Shipyard459.009.95
Ingersoll-Rand2590.358.97
UCO Bank24.558.87
आगे पढ़े  

# TRENDING

Happy Ram Navami 2023Stock Market TodayKarvy | SEBIKarnataka Election Schedule 2023COVID-19 UpdateH-1B visaAir IndiaAdani Group
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us