एलऐंडटी की नजर सत्यम पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:36 PM IST

इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो के बारे में माना जा रहा है कि उसने सरकार के सामने सत्यम को खरीदने में रुचि जाहिर की है।


एलऐंडटी के प्रमुख ए. एम. नाइक ने कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता, सचिव अनुराग गोयल और अन्य अधिकारियो से बातचीत की और माना जाता है कि उन्होंने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में रणनीतिक निवेश से जुड़े विकल्पो पर चर्चा की।

इस बैठक के बाद नाइक ने कहा कि वे सत्यम में अपनी हिस्सेदारी को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उन्होंने इस बैठक का ब्योरा नहीं दिया। हालांकि एलऐंडटी के प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

मायटास बोर्ड को भंग करने की मांग

सरकार ने रामलिंग राजू द्वारा प्रवर्तित कंपनियो मायटास प्रॉपर्टीज और मायटास इन्फ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल को भंग करने के लिए कंपनी कानून बोर्ड से अनुमति मांगी है।

कंपनी मामलों के मंत्रालय ने दोनों कंपनियों की ‘गंभीर धोखाधड़ी’ संबंधी जांच का आदेश दिया था।

First Published : January 20, 2009 | 10:48 PM IST