कंपनियां

L&T Technology Services का जेनरेटिव प्रौद्योगिकी के लिए Google Cloud से करार

एलटीटीएस लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप के तहत डिजिटल इंजीनियरिंग और आरएंडडी सेवा कंपनी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 07, 2023 | 12:49 PM IST

लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services) ने अपने परिचालन में जेनरेटिव प्रौद्योगिकी लागू करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एलटीटीएस लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप के तहत डिजिटल इंजीनियरिंग और आरएंडडी सेवा कंपनी है।

कंपनी ने बयान में कहा कि एलटीटीएस डेवलपर एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म (डेवएक्स) इंजीनियरिंग सेवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो सभी उद्योगों में एपीआई-सक्षम समाधान पेश करता है। कंपनी ने कहा कि वह यह प्लेटफ़ॉर्म विकसित करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ अपनी विशेषज्ञता का संयोजन करेगी।

यह भी पढ़ें : WeWork इंडिया के सीईओ ने कहा, वीवर्क ग्लोबल के दिवाला आवेदन से भारतीय कारोबार पर असर नहीं

एलटीटीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अभिषेक सिन्हा ने कहा, ‘‘यह साझेदारी न केवल हमें हमारे जनरल एआई लक्ष्यों के करीब ले जाती है बल्कि कई उद्योगों के लाभ के लिए इंजीनियरिंग और डिजिटल समाधान में क्रांति लाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।’’

First Published : November 7, 2023 | 12:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)