कमीशन देने पर जेट हुई राजी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 8:02 AM IST

देश की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ट्रैवल एजेंटों को टिकट बुक करने पर मूल किराए का 3 फीसदी कमीशन देने को तैयार हो गई है।


उल्लेखनीय है कि कंपनी ने ट्रैवल एजेंटों को टिकट बुक करने के एवज में दिया जाने वाला कमीशन खत्म कर दिया था, जिससे ट्रैवल एजेंटों ने 4 दिसंबर से जेट एयरवेज की टिकट बुक करने से मना कर दिया था। ट्रैवल एजेंटों ने मांग की थी कि उन्हें मूल किराए का 5 फीसदी कमीशन दिया जाए।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) के महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि जेट एयरवेज और जेट लाइट का प्रबंधन ट्रैवल एजेंटों को टिकट बुक करने के एवज में 3 फीसदी कमीशन देने को राजी हो गया है। अब एयर इंडिया और किंगफिशर एयरलाइंस से भी बात की जा रही है।

जेट एयरवेज ट्रैवल एजेंटों को 3 फीसदी कमीशन देने को तैयार

कमीशन खत्म होने से एजेंटों ने टिकट बुक करने से किया था इनकार

एयर इंडिया और किंगफिशर से भी की जा रही है बात

First Published : December 8, 2008 | 11:48 PM IST