Skip to content
  शुक्रवार 9 जून 2023
Trending
June 9, 2023WTC Final 2023: टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर बोले रिकी पोंटिंग, कहा- भारत को फुललैंग्थ गेंदबाजी करनी चाहिए थीJune 9, 2023कारोबारी समूह भारत को न्यू सप्लाई चेन, इन्वेस्टमेंट के नए अवसर के रूप में देख रहे हैं: White House OfficialJune 9, 2023अंबानी, अदाणी, टाटा, एमेजॉन, सबकी नजर उपभोक्ता बाजार पर टिकी, तेजी से बढ़ रहा कॉम्पिटिशन: HUL प्रमुखJune 9, 20232000 रुपये के नोट बदलने के RBI के फैसले पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकारJune 9, 2023Delhi Weather Forecast: दिल्लीवासियों पर फिर पड़ेगी गर्मी की मार, IMD ने दी चेतावनीJune 9, 2023भारत के टेक इकोसिस्टम को बढ़ाने में AI की क्षमता वास्तव में विशाल है: पीएम मोदीJune 9, 2023Manipur Violence: मणिपुर में तलाशी अभियान, 35 हथियार और हथियारों के गोदाम बरामदJune 9, 2023Mumbai Fire: सात मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 50 लोगों का किया गया रेस्क्यूJune 9, 2023बाइडन और सुनक ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन को मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराईJune 9, 2023Miss World 2023 in India: 3 दशकों बाद भारत करेगा 71वें मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट की मेजबानी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  आईटी  लॉकडाउन के बाद दोबारा खुलने की तैयारी में जुटे सिनेमाघर
आईटीविशेष

लॉकडाउन के बाद दोबारा खुलने की तैयारी में जुटे सिनेमाघर

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—June 5, 2020 11:27 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अगली बार जब आप किसी सिनेमा हॉल में जाएं, तो अपने पास वाली सीट खाली पाने के लिए तैयार रहें। भारत में फिल्म देखने केअनुभव को कोविड-19 महामारी ने स्थायी रूप से बदल दिया है। थिएटरों में स्वागत करने का अब जो तौर-तरीका होगा, वह भीड़-भाड़ से अलग होगा तथा वहां का माहौल और ज्यादा स्वच्छ होगा। हालांकि लॉकडाउन से पहले लोग हाथों में हाथ या पॉपकॉर्न और कोला लिए प्रसन्न रहते थे।
पहले चरण की लॉकडाउन राहत से थिएटर, सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स के लिए उम्मीद जगी है कि इसके तीसरे चरण में ये भी दोबारा खुल जाएंगे। जुलाई के दूसरे सप्ताह के आसपास ऐसा होने का अनुमान है। बैठने के स्थान में दूरी, संपर्क रहित सेवा और बहुत अधिक स्वच्छता का चलन होगा। फिल्म देखने वालों को अपने टिकट और भोजन की पहले से बुकिंग कराने, फिल्म देखने के दौरान मास्क पहनने तथा पिक्चर हॉल में प्रवेश करने और बाहर निकलने के दौरान पंक्ति में चलने का कड़ा अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हाउसकीपिंग का महत्त्व बदल जाएगा और समय-समय पर कर्मचारियों की जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके स्वास्थ्य से संबंधित डर की कोई बात नहीं है।
देश की शीर्ष मल्टीप्लेक्स शृंखला, जिनमें पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस और कार्निवल सिनेमा जैसे नाम भी शामिल हैं, अपने कर्मियों के लिए डिजिटल सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए चुपचाप इन नई मानक परिचालन प्रक्रियाओं पर काम कर रहे हैं। नमी से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए वे अपनी इमारतों की सफाई कर रहे हैं तथा सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग में सहायता के लिए प्रौद्योगिकी की खरीद की जा रही है।
दूसरी ओर लॉकडाउन शुरू होने के बाद पिछले ढाई महीने से नकदी प्रवाह शून्य रहने की बात ध्यान में रखते हुए सिंगल स्क्रीन थिएटरों को शुरुआत करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। देश के 9,600 स्क्रीन में से 70 फीसदी सिंगल स्क्रीन हैं और 30 फीसदी मल्टीप्लेक्स स्क्रीन हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि थिएटर से मिलने वाले राजस्व में आधा योगदान मल्टीप्लेक्स का रहता है, लेकिन लोगों के कम आने और रख-रखाव की अधिक लागत के कारण कई सिंगल-स्क्रीन थिएटरों को काम समेटना पड़ सकता है।
उद्योग का अनुमान है कि कोविड के बाद के दौर में फिल्म हॉल के रख-रखाव की लागत 20-25 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। कोविड-19 से पहले मल्टीप्लेक्स में ‘ऑक्यूपेंसी लेवल’ औसतन 35 से 36 प्रतिशत था, तीन से छह महीने के अंतराल के बाद दोबारा खुलने और नए नियमों के अनुसार समायोजित होने पर यह स्तर 25 से 30 प्रतिशत रह सकता है। पीवीआर सिनेमाज के मुख्य कार्याधिकारी गौतम दत्ता का कहना है कि उनकी फर्म ने सिनेमा, कर्मचारी और ग्राहक स्तर पर शिष्टाचार के विस्तृत नियम तैयार किए हैं, जो सिनेमा हॉल दोबारा खुलने पर नई ‘नियम पुस्तिका’ के तौर पर काम करेंगे।
दत्ता ने कहा कि कर्मचारी स्तर पर हम तीन चीजों पर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को नई सामान्य स्थिति के अनुकूल बनाने में मदद करने के लिए सिनेमा हॉल खुलने से पहले चरण में कड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। यह पूर्वाभ्यास चलता रहेगा और सिनेमा हॉल खुलने से पांच से 10 दिन पहले इसमें तेजी आएगी और एक पहलू यह सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारी चिकित्सकीय रूप से योग्य हो। सभी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा जांच की प्रक्रिया दोबारा शुरुआत के बाद भी जारी रहेगी क्योंकि कई कर्मचारी अग्रिम पंक्ति में होंगे। हम प्रशिक्षण सत्र के दौरान अपने कर्मचारियों के लिए इसे मजेदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें प्रशिक्षण के प्रारूप को खेल जैसा बनाने का पहलू भी शामिल हैं ताकि उन्हें आसानी से समझ में आ जाए।
पीवीआर ने अपनी इमारतों के अंदर अधिक संपर्क वाले स्थानों पर बैक्टीरियारोधी पर्त स्थापित करते हुए सुरक्षा मानकों के संबंध में भी नई शुरुआत की है। इनमें कीटाणुओं का प्रसार रोकने के लिए दरवाजे के हत्थों, कुंड़ों, लिफ्ट के बटनों के साथ-साथ सभागारों में अंदर की हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उसे स्टरलाइज करना तथा खाद्य पदार्थों के लिए विशेष पैकेजिंग और डिस्पेंसर का उपयोग करना भी शामिल है। नकदी को समय-समय पर अल्ट्रा वॉयलेट रोशनी से कीटाणुरहित किया जाएगा और सभी वॉशरूप में मोशन सेंसर आधारित सैनिटाइजर लगाए जाएंगे।
आईनॉक्स लेजर के मुख्य कार्याधिकारी आलोक टंडन कहते हैं कि उनकी शृंखला टिकट बुकिंग और खाने का ऑर्डर करने के लिए कागज रहित लेन-देन को प्रोत्साहित करेगी। फर्श का सीमांकन करते हुए लोगों के अंदर आते ही दूरी बनाए रखने के शिष्टाचार का पालन करना होगा। सभागार के अंदर दूरी सुनिश्चित करने के लिए हम सीटों को इस तरह से आवंटित करेंगे कि किसी भी बुकिंग के बाद साथ वाली सीटें खाली रहें। इसके अलावा मूवी शो को इस तरह से निर्धारित किया जाएगा कि दो शो के दौरान एक ही समय में प्रवेश, अल्पविराम और निकासी न हो। सिनेपोलिस इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी देवांग संपत का कहना है कि मल्टीप्लेक्स की यह शृंखला सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए बैठने के लिए कई व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर रही है। वे कहते हैं कि हमारी आईटी प्रणाली बैठने के कई विकल्प उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम सामाजिक दूरी के मानदंडों को लागू करने के लिए भी तैयार हैं जिन्हें सरकारी विभागों द्वारा उद्योग के लिए निर्धारित किया जा सकता है।

Covid 19Film IndustryNormsPicture Hallथिएटरफिल्म उद्योगमल्टीप्लेक्ससिंगल स्क्रीनसिनेमाघर
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आईटी

AI पर दांव लगा रही TCS, महत्वपूर्ण रिसर्च वाले क्षेत्रों में भी करेगी निवेश

June 7, 2023 10:57 PM IST
आईटी

इन्फोसिस नॉर्डिक क्षेत्र में बढ़ा रही अपनी मौजूदगी

June 7, 2023 10:51 PM IST
आईटी

29.16 करोड़ हुई TCS के पूर्व CEO गोपीनाथन की सैलरी, 13.17 फीसदी का हुआ इजाफा

June 7, 2023 2:36 PM IST
आईटी

दक्षता बढ़ाने के लिए बेंच दुरुस्त करें IT कंपनियां: एक्सपर्ट्स

June 6, 2023 11:56 PM IST
आपका पैसा

Repo Rate: RBI ने repo rate में नहीं किया कोई बदलाव, Home Loan की EMI पर क्या पड़ेगा असर?

June 8, 2023 4:39 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Air India सैन फ्रांसिस्को उड़ान के यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाएगी

June 8, 2023 4:16 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

रूस से यात्रियों को लेकर Air India का विमान सैन फ्रांसिस्को पहुंचा

June 8, 2023 2:19 PM IST
आपका पैसा

ITR filing 2023: टर्म डिपॉजिट पर टैक्स नियमों को लेकर दूर करें गलतफहमी

June 8, 2023 12:07 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

PM मोदी ने सिख समुदाय की मांगों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई: अमेरिकी सिख नेता

June 8, 2023 12:02 PM IST
अन्य

48 घंटे में केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने कहा- बिपोरजॉय चक्रवात के कारण दिख सकती है सुस्ती

June 7, 2023 10:54 PM IST

Trending Topics


  • RBI MPC Meet Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • GDP Growth Forecast
  • Gold-Silver Price
  • RBI Repo Rate
  • ITR filing 2023
  • Rupay Prepaid Forex Cards

सबकी नजर


WTC Final 2023: टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर बोले रिकी पोंटिंग, कहा- भारत को फुललैंग्थ गेंदबाजी करनी चाहिए थी

June 9, 2023 1:25 PM IST

कारोबारी समूह भारत को न्यू सप्लाई चेन, इन्वेस्टमेंट के नए अवसर के रूप में देख रहे हैं: White House Official

June 9, 2023 12:57 PM IST

अंबानी, अदाणी, टाटा, एमेजॉन, सबकी नजर उपभोक्ता बाजार पर टिकी, तेजी से बढ़ रहा कॉम्पिटिशन: HUL प्रमुख

June 9, 2023 12:37 PM IST

2000 रुपये के नोट बदलने के RBI के फैसले पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

June 9, 2023 12:30 PM IST

Delhi Weather Forecast: दिल्लीवासियों पर फिर पड़ेगी गर्मी की मार, IMD ने दी चेतावनी

June 9, 2023 12:15 PM IST

Latest News


  • WTC Final 2023: टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर बोले रिकी पोंटिंग, कहा- भारत को फुललैंग्थ गेंदबाजी करनी चाहिए थीJune 9, 2023
  • कारोबारी समूह भारत को न्यू सप्लाई चेन, इन्वेस्टमेंट के नए अवसर के रूप में देख रहे हैं: White House OfficialJune 9, 2023
  • अंबानी, अदाणी, टाटा, एमेजॉन, सबकी नजर उपभोक्ता बाजार पर टिकी, तेजी से बढ़ रहा कॉम्पिटिशन: HUL प्रमुखJune 9, 2023
  • 2000 रुपये के नोट बदलने के RBI के फैसले पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकारJune 9, 2023
  • Delhi Weather Forecast: दिल्लीवासियों पर फिर पड़ेगी गर्मी की मार, IMD ने दी चेतावनीJune 9, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

RBI MPC Meet Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023GDP Growth ForecastGold-Silver PriceRBI Repo RateITR filing 2023Rupay Prepaid Forex Cards
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us