इंडियाबुल्स को मिली इक्विटी पुनर्खरीद की मंजूरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:50 PM IST

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज लिमिटेड को कंपनी एक्ट 1956 की धारा 77ए की उप-धारा (2) के अंतर्गत इक्विटी शेयर पुनर्खरीद करने की मंजूरी बोर्ड से मिल गई है।
अब कंपनी को इसके लिए भारतीय प्रतिभूति और विनियामक बोर्ड (सेबी) से मंजूरी लेनी है।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रस्तावित पुनर्खरीद 33 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से की जाएगी। इसके तहत 83.18 करोड़ रुपये के इक्विटी की खरीद की जाएगी।

First Published : February 3, 2009 | 3:45 PM IST