स्वीडन की होम फर्निशिंग रिटेलर आइकिया (इंगका समूह की) भारत में अपना पहला सिटी स्टोर वर्ली, मुंबई में खोलेगी। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। वर्ली सिटी स्टोर करीब 80,000 वर्गफुट मेंहोगा, जो इसके परंपरागत बड़े स्टोर से छोटा होगा जिनका आकार अमूमन 4 से 5 लाख वर्गफुट होता है और वे शहरों के बाहरी इलाकों में स्थित होते हैं। इस समय होम फर्निशिंग दिग्गज के भारत में दो स्टोर हैं, जिनमें से एक हैदराबाद और एक मुंबई में है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिटी स्टोर के प्रारूप में आइकिया शहरी इलाकों में कम जगह में काम करती है, जहां पहुंचना आसान होता है।
