एलऐंडटी के बाद सत्यम को एक और कद्रदान मिल गई है। अमेरिका में सूचीबद्ध आईटी कंपनी आईगेट भी सत्यम में दिलचस्पी दिखा रही है।
कंपनी ने सत्यम बोर्ड से भी संपर्क किया है। आईगेट के सीईओ फणीश मूर्ति ने बताया कि वह सत्यम के कुछ कारोबारों को खरीदना चाहते हैं।
हालांकि उन्होंने कहा कि इस दिशा में कदम आगे तभी बढ़ाया जाएगा, जब सत्यम का बोर्ड बिक्री के लिए हां कहेगा। इस बीच सत्यम में एचसीएल टेक ने भी दिलचस्पी दिखाई है।