जीएसएम ऑपरेटर आइडिया सेल्युलर ने बुधवार को ब्लैकबेरी सेवा लॉन्च की। इसके लिए उसने रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) से गठजोड़ किया है।
भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, वोडाफोन और टाटा टेलीसर्विसेज पहले से ब्लैकबेरी सेवा मुहैया करा रही है।
आइडिया के ये ब्लैकबेरी स्मार्टफोन उसके रिटेल आउटलेट में उपलब्ध रहेंगे। देशभर में आइडिया सेल्युलर के 15 सर्किलों में ये सेवा मुहैया कराई जाएगी।
आइडिया सेल्युलर लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।