आईसीटी ने ठुकराया ऐजिस का प्रस्ताव

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:55 PM IST

नैस्डेक में सूचीबद्ध आईसीटी समूह ने ऐजिस लिमिटेड द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
गौरतलब है कि एस्सार समूह की इस बीपीओ कंपनी ने आईसीटी को खरीदने के लिए 13 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव दिया था।
सोमवार यानी 2 मार्च को ऐजिस ने आईसीटी समूह के अधिग्रहण करने की मंशा जाहिर की थी। इसे मंजूर करने का अनुरोध करते हुए उसने आईसीटी बोर्ड को पत्र भी लिखा था।
ऐजिस ने आईसीटी के सभी शेयरों के लिए 8 डॉलर प्रति शेयर के लिहाज से नगद राशि की पेशकश की थी।
यह प्रस्ताव समूह के शेयरों के तीस दिनों के औसत बंद भाव से 71 फीसदी ज्यादा रही। 27 फरवरी को समूह के शेयरों की कीमत से यह करीब 122 फीसदी ज्यादा रही।

First Published : March 5, 2009 | 1:05 PM IST