Skip to content
  शुक्रवार 2 जून 2023
Trending
June 2, 2023सहारा कंपनी से पॉलिसी लेने वाले 2 लाख लोगों की मदद करेगा SBI लाइफJune 2, 2023कंपनियों के अधिग्रहण से भी पीछे हट रहा Adani group, लोन चुकाने पर रहेगा जोरJune 2, 2023DCB Bank ने शुरू की नए CEO की तलाश, मुरली नटराजन पूरा करने वाले हैं 15 सालJune 2, 2023स्मोकिंग पर चेतावनी को लेकर सरकार के साथ भिड़ने को तैयार Netflix, डिज्नी और AmazonJune 2, 2023बाजार चढ़ा तो बढ़ गई ट्रेडिंग, टूटा 9 महीने का रिकॉर्डJune 2, 2023दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हो रहा डिजिटल पेमेंट, फिर भी कैश लोगों की पहली पसंद क्यों? जानेंJune 2, 2023क्या स्टार्टअप की दुनिया में फीकी पड़ रही यूनिकॉर्न की चमक? जानें निवेशकों की क्या है रायJune 2, 2023सेबी ने RFQ प्लेटफॉर्म के जरिये कारोबार बढ़ाने पर दिया जोरJune 2, 2023इस साल मिडकैप का प्रदर्शन अच्छा रहने के आसार: जितेंद्र गोहिलJune 2, 2023नए जमाने की कंपनियों को सुधार की दरकार, Nykaa, Paytm को ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस की जरूरत
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  चीनी कंपनियों पर सख्ती के बाद भी हुआवे को मिली हरी झंडी!
कंपनियां

चीनी कंपनियों पर सख्ती के बाद भी हुआवे को मिली हरी झंडी!

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता| नई दिल्ली—December 17, 2020 11:06 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

केंद्र सरकार तो दूरसंचार उपकरणों के ‘गैर भरोसेमंद’ आपूर्तिकर्ताओं पर लगाम कस रही है मगर दूरसंचार विभाग शायद इस मामले में ढिलाई बरत गया है। विभाग की शाखा दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) ने चीनी कंपनी हुआवे टेलीकम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अपने उपकरणों का परीक्षण चालू करने के प्रमाणपत्र जारी कर दिए। अब इन पर रोक लगा दी गई है।
सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने कल की बैठक में दूरसंचार क्षेत्र पर राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देशों को मंजूरी दी। इनके तहत दूरसंचार सेवा प्रदाता उन्हीं स्रोतों से उपकरण खरीद सकते हैं, जो ‘भरोसेमंद’ हों। सरकार उन स्रोतों की फेहरिस्त भी तैयार करेगी, जिनसे उपकरण नहीं खरीदने हैं।
पिछले महीने की 4, 9 और 27 तारीख को हुआवे को उपकरणों की अनिवार्य जांच के तीन प्रमाणपत्र जारी किए गए। लेकिन पिछले हफ्ते नया नोटिस जारी कर उन पर रोक लगा दी गई।
मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बिज़नेस स्टैंडर्ड  को बताया, ‘सरकार दूरसंचार कंपनियों से चीनी उपकरण निर्माताओं पर निर्भरता कम करने के लिए कह चुकी है। उसके बावजूद ऐसा हुआ।’ दूसरी उपकरण आपूर्तिकर्ता कंपनियों को जारी किए गए प्रमाणपत्र भी रोक दिए गए हैं।
हुआवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘हुआवे इंडिया को ये प्रमाणपत्र अनिवार्य जांच के दूसरे चरण की प्रक्रिया के तहत मिले। हम अधिकारियों से पूरा सहयोग करेंगे और देश के कानून के मुताबिक किसी भी शर्त को पूरा करेंगे।’ पता चला है कि हुआवे ने चीन से पैसिव ऑप्टिकल नेटवर्क उपकरण मंगाना शुरू कर दिया था मगर प्रमाणन पर रोक के बाद उन्हें भी चीनी बंदरगाहों पर ही रोक दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि मामला पता चलने के बाद संभवत: दूरसंचार विभाग ने वरिष्ठ उप महानिदेशक यूके श्रीवास्तव का तबादला कर दिया है।
पूरा मामला इसलिए अहम बन जाता है क्योंकि केंद्र सरकार चीन के साथ कारोबारी रिश्तों का कड़ा विरोध कर रही है। सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से साफ कह दिया था कि 4जी सेवा शुरू करने के लिए चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करे। कंपनी से यह भी कहा गया था कि देसी उपकरण निर्माताओं को प्रोत्साहन देने के लिए 4जी उपकरणों की निविदा दोबारा निकाली जाए। दूरसंचार विभाग ने 17 जून को बीएसएनएल से 4जी की अपनी निविदा रद्द करने के लिए कहा था। बाद में जारी निविदा में ऐसे प्रावधान होने की संभावना थी, जिनसे चीनी कंपनियां बोली में शामिल ननहीं हो पातीं।
हालांकि सरकार ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को चीनी दूरसंचार उपकरण कंपनियों से उपकरण खरीदने से प्रतिबंधित नहीं किया है मगर उसने लाइसेंसिंग मानकों के हिस्से के रूप में व्यापक सुरक्षा शर्तें लागू कर दीं।
इस बीच भारत ने 100 से अधिक चीनी ऐप्स और चीन से जुड़ाव रखने वाले 100 अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें लोकप्रिय मोबाइल गेम पबजी भी शामिल है। सरकार ने इसके लिए साइबर सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया। यह सब उस समय किया गया जब दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा था।

चीनी कंपनीटीईसीदूरसंचार उपकरणहुआवे
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कंपनियां

सहारा कंपनी से पॉलिसी लेने वाले 2 लाख लोगों की मदद करेगा SBI लाइफ

June 2, 2023 9:11 PM IST
आज का अखबार

कंपनियों के अधिग्रहण से भी पीछे हट रहा Adani group, लोन चुकाने पर रहेगा जोर

June 2, 2023 8:59 PM IST
आज का अखबार

स्मोकिंग पर चेतावनी को लेकर सरकार के साथ भिड़ने को तैयार Netflix, डिज्नी और Amazon

June 2, 2023 8:51 PM IST
कंपनियां

दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हो रहा डिजिटल पेमेंट, फिर भी कैश लोगों की पहली पसंद क्यों? जानें

June 2, 2023 8:37 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

June 2, 2023 11:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

US Debt Ceiling Bill: अमेरिका के डेट डिफॉल्ट होने का खतरा टला, सीनेट ने पास किया बिल

June 2, 2023 9:37 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

आईटी शुल्क पर होगी भारत व यूरोपीय संघ के बीच बात

June 1, 2023 10:40 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे: मोदी

June 1, 2023 10:36 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंग

June 1, 2023 8:14 PM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


सहारा कंपनी से पॉलिसी लेने वाले 2 लाख लोगों की मदद करेगा SBI लाइफ

June 2, 2023 9:11 PM IST

कंपनियों के अधिग्रहण से भी पीछे हट रहा Adani group, लोन चुकाने पर रहेगा जोर

June 2, 2023 8:59 PM IST

DCB Bank ने शुरू की नए CEO की तलाश, मुरली नटराजन पूरा करने वाले हैं 15 साल

June 2, 2023 8:56 PM IST

स्मोकिंग पर चेतावनी को लेकर सरकार के साथ भिड़ने को तैयार Netflix, डिज्नी और Amazon

June 2, 2023 8:51 PM IST

बाजार चढ़ा तो बढ़ गई ट्रेडिंग, टूटा 9 महीने का रिकॉर्ड

June 2, 2023 8:42 PM IST

Latest News


  • सहारा कंपनी से पॉलिसी लेने वाले 2 लाख लोगों की मदद करेगा SBI लाइफJune 2, 2023
  • कंपनियों के अधिग्रहण से भी पीछे हट रहा Adani group, लोन चुकाने पर रहेगा जोरJune 2, 2023
  • DCB Bank ने शुरू की नए CEO की तलाश, मुरली नटराजन पूरा करने वाले हैं 15 सालJune 2, 2023
  • स्मोकिंग पर चेतावनी को लेकर सरकार के साथ भिड़ने को तैयार Netflix, डिज्नी और AmazonJune 2, 2023
  • बाजार चढ़ा तो बढ़ गई ट्रेडिंग, टूटा 9 महीने का रिकॉर्डJune 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us