कंपनियां

Hero VRS Scheme : आखिर क्यों हीरो लाई अपने कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम ?

Published by
भाषा
Last Updated- April 05, 2023 | 8:04 PM IST

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (Hero Motocorp) ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) की घोषणा की। हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में कहा कि इस योजना को संगठन को चुस्त और ‘भविष्य के लिए तैयार’ करने के लिए लाया जा रहा है।

कंपनी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि इससे एक चुस्त और अधिक उत्पादक संगठन के जरिये कंपनी की दक्षता में सुधार होगा।’ कंपनी ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) सभी कर्मचारियों के लिए है और इसके तहत ‘एक उदार पैकेज की पेशकश की गई है, जिसमें अन्य लाभ के साथ – एकमुश्त राशि, अन्य भुगतान, उपहार, चिकित्सा सुविधा, कंपनी की कार को रखने की सुविधा, स्थानांतरण सहायता और करियर में मदद शामिल है।’

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार दोपहिया श्रेणी में भारी गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1.59 करोड़ इकाई रही, जो इसका सात साल का निचला स्तर है।

First Published : April 5, 2023 | 8:04 PM IST