एचसीएल की बीपीओ के छह आला अधिकारियों को एचसीएल टेक्नोलॉजिज में वरिष्ठ जिम्मेदारी देकर स्थानांतरित कर दिया गया है।
एक विश्वस्त सूत्र के मुताबिक आईटी कंपनियों द्वारा यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है, क्योंकि कौशलता के मोर्चे पर कंपनी के पास कोई और विकल्प नहीं है। सूत्र ने कहा, ‘बीपीओ से आए प्रैक्टिस हेड तकनीक और सेवा कारोबार को और मजबूती प्रदान करेंगे।
इससे वे विदेशी ग्राहक भी जुड़ेंगे, जिससे बीपीओ के लोग संपर्क बनाने में माहिर होते हैं।’ वैसे इस स्थानांतरण को लेकर पूछे गए सवाल का एचसीएल टेक्लॉजिज ने कोई जबाव नहीं दिया है।
हालांकि सूत्र ने यह भी बताया है कि जो लोग एचसीएल बीपीओ में बड़े और निर्णायक पदों पर काम कर रहे हैं, उसे अगर आईटी में प्रैक्टिस लीड करने के लिए बुलाया जाता है, तो यह पद के क्रम में छह गुना ऊपर चढ़ जाएंगे। वैसे सूत्र ने कहा कि आंतरिक स्थानांतरण कंपनी की जरूरतों के मुताबिक किया जाएगा।
एचसीएल के बीपीओ में 13 हजार लोग कार्यरत है। एचसीएल बीपीओ ने दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 311 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। कंपनी की इस आमदनी की वजह से दिसंबर में उसका शेयर 12.4 फीसदी चढ़ गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 12 फीसदी ऊपर था।
31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने 2490 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। कंपनी अभी भी लंदन स्थित लिबर्टा फाइनैंशियल सर्विसेज को जोड़ने की प्रक्रिया में लगी हुई, जिसे पिछले साल जुलाई में अघोषित मूल्य पर अधिग्रहित कर लिया गया था।
वित्त और एकाउंटिंग बीपीओ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एचसीएल ने अमेरिकी कंपनी कंट्रोल प्वाइंट सॉल्यूशन को 2 करोड़ 8 लाख में खरीदने के लिए पिछले साल अगस्त में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर की थी। फिलहाल कंपनी वॉइस आधारित सेवा प्रदान कर 70 फीसदी आमदनी अर्जित करती है।