कंपनियां

Hartek Power को 474 करोड़ रुपये का मिला सोलर प्रोजेक्ट

परियोजना में राजस्थान में 1,209 एकड़ में फैले 300 मेगावाट के ‘ग्राउंड-माउंट’ सौर पीवी बिजली संयंत्र का विकास शामिल है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 10, 2024 | 1:11 PM IST

हार्टेक पावर (Hartek Power) को राजस्थान में 300 मेगावाट की सौर परियोजना के विकास के लिए 474 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बयान में कहा, एक प्रमुख वैश्विक नवीकरणीय स्वतंत्र बिजली उत्पादक से यह ठेका मिला है।

परियोजना में राजस्थान में 1,209 एकड़ में फैले 300 मेगावाट के ‘ग्राउंड-माउंट’ सौर पीवी बिजली संयंत्र का विकास शामिल है। कंपनी हार्टेक समूह की बिजली प्रणाली व नवीकरणीय ढांचा शाखा है।

हार्टेक समूह की स्थापना 1991 में की गई थी। यह भारत में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक है जो इंजीनियरिंग, निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, ईंधन और विनिर्माण क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करती हैं।

First Published : April 10, 2024 | 1:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)